भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की घटना पर चर्चा जारी , भिक्षु लामा येशी खावो ने दिया बड़ा बयान

 


तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की घटना पर चर्चा जारी ,भिक्षु लामा येशी खावो ने दिया बड़ा बयान

तवांग मठ के भिक्षु लामा येशी खावो ने कहा, 'हमें पीएम मोदी की सरकार और भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है।सरकार और भारतीय सेना तवांग को सुरक्षित रखेगी। 1962 के युद्ध के दौरान भी इस मठ के भिक्षुओं ने भारतीय सेना की मदद की थी।चीनी सरकार का दावा बिल्कुल गलत है कि तवांग उसका हिस्सा है। तवांग भारत का अभिन्न अंग है।

9 दिसंबर को अरूणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी।इस दौरान दोनों पक्षों के कुछ सैनिक जख्मी हो गए थे।विवाद की बड़ी वजह पोस्ट बताई जाती है।करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना की ये सीमा चौकी चीन की पीएलए सेना की आंख की किरकिरी बनी हुई है। इसी चौकी से भारतीय सेना को हटाने के लिए चीन के 300 से अधिक सैनिक पहुंचे थे, जिन्हें भारतीय सेना ने खदेड़ दिया था।

तवांग मठ के भिक्षु लामा येशी खावो ने कहा कि चीन की सरकार हमेशा दूसरे देशों के इलाकों पर नजर गड़ाए रखती है और यह पूरी तरह से गलत है। उनकी नजर भारत की जमीन पर भी है। अगर वे दुनिया में शांति चाहते हैं तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

तवांग मठ ने इंडियन आर्मी का समर्थन किया है। भिक्षु लामा येशी खावो ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी किसी को नहीं बख्शेंगे। हम भारतीय सेना का समर्थन करते हैं। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर