टीटीपी के साथ एनकाउंटर में पाकस्तानी मेजर आबिद जमान की मौत हो गई



ब्यूरो : टीटीपी के साथ एनकाउंटर में पाकस्तानी सेना को बड़ा नुकसान हुआ है. पाकिस्तान पुलिस के कई अधिकारियों के बंधन बनाने की भी खबर है. गोलबारी में भारी हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया है, बताया जा रहा है कि टीटीपी के आतंकी पाकिस्तान पुलिस से हेलीकॉप्टर मांग रहे थे।टीटीपी और पाकिस्तान पुलिस के एनकाउंटर में पाक सेना के मेजर आबिद जमान की मौत हो गई है।टीटीपी खैबर पख्तूनख्वा को टारगेट करने की कोशिश कर रहा है।

वहीं अमेरिका ने भी इस घटना की निंदा की है. पाकिस्तान में हई इस घटना को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेट ट्राइस ने कहा हम घायलों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम जिम्मेदार लोगों से हिंसा की सभी गतिविधियों को बंद करने, बंधकों को रिहा करने और आतंकवाद विरोधी केंद्र पर कब्जा खत्म करने का अनुरोध करते हैं। टीवी9 भारतवर्ष के रिपोर्टर गुलाम अब्बास ने इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया, पिछले 48 घंटे से बन्नो में ऑपरेशन चल रहा था, जो अब खत्म हो चुका है. इस घटना में छह आतंकी मारे गए हैं, वहीं चार एसएससी कमांडो के घायल होने की खबर है। सर्च ऑपरेशन जारी है। अब्बास ने बताया कि टीटीपी ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया. इस हमले में कुछ कमांडो घायल हो गए हैं. वहीं तलाशी अभियान अभी भी जारी है. कहीं आतंकी छुपे तो नहीं हैं।बता दें कि मंगलवार सुबह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कम से कम 50 आतंकवादी एक पुलिस थाने में घुस गए और एक पुलिस कांस्टेबल को घायल कर दिया. घटना दक्षिण वजीरिस्तान के कबायली जिले के वाना में करीब एक बजे हुई. जिले के मुख्य पुलिस अधिकारी ने कहा, 50 से अधिक आतंकवादी पुलिस स्टेशन में घुस गए और गोलियां चलाईं, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया. वे गोला-बारूद, हथियार और अन्य उपकरण ले गए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर