संदेश

सितंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जनजातीय विकास मंत्री ने भरमौर में किया जनजातीय कन्या छात्रावास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

चित्र
जनजातीय विकास मंत्री ने भरमौर में किया जनजातीय कन्या छात्रावास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण बच्चियों से किया सीधा संवाद कर जानी सुविधाएं राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय क्षेत्र भरमौर में राजकीय जनजातीय आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं, मेस्स तथा स्कूल लैब व परिसर का निरीक्षण किया ।  उन्होंने बच्चों के साथ सीधा संवाद करते हुए छात्रावास में उपलब्ध करवाई जा रहे भोजन व रहन-सहन की सुविधाओं के बारे में भी विद्यार्थियों से फीडबैक ली।  इस दौरान भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज, अतिरिक्त उपयुक्त भरमौर नवीन तंवर, एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजू द रहे।

भरमौर में जारी वित्त वर्ष के दौरान व्यय होंगे 59 करोड़ 83 लाख –जगत सिंह नेगी

चित्र
भरमौर में जारी वित्त वर्ष के दौरान व्यय होंगे 59 करोड़ 83 लाख –जगत सिंह नेगी विभागीय योजनाओं के प्रभावी प्रचार- प्रसार के लिए लगाए जाएं संयुक्त शिविर वूल फेडरेशन का कार्यालय भरमौर होगा स्थानांतरित वन्य प्राणियों के अवैध शिकार पर लगेगा अंकुश राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भरमौर के तहत विभिन्न विकास कार्यों पर 59 करोड़ 83 लाख रुपए व्यय  किए जाएंगे ।  वे आज मिनी सचिवालय भरमौर के सभागार में जनजातीय परियोजना सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।  जगत सिंह नेगी ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी प्रचार- प्रसार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कृषि ,उद्यान, पशुपालन, एवं स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न विभागीय योजनाओं के सफल कार्यान्वन को लेकर लोगों में जानकारी और जागरूकता के लिए संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित बनाने को कहा । उन्होंने खंड विकास अधिकारी को पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाने वाले शिविरों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश भी दिए ।  जगत सिंह नेगी न...

शिक्षा मंत्री ने पालमपुर दौरे पर दी करोड़ों रुपए की सौगातें: पालमपुर

चित्र
शिक्षा मंत्री ने पालमपुर दौरे पर दी करोड़ों रुपए की सौगातें: पालमपुर बोले... शिक्षा क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत सरकार  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शनिवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 6 करोड़ 71 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में 3 करोड़ 95 लाख की लागत निर्मित बीबीए और बीसीए ब्लॉक के भवन का उद्घाटन कर उसे विद्यार्थियों को समर्पित किया शिक्षा मंत्री ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजपुर में 126.39 लाख की लागत से बनने वाले साइंस भवन तथा 149.40 लाख की लागत से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में बनने वाले सार्वजनिक पुस्तकालय और परीक्षा भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव व विधायक पालमपुर आशीष बुटेल भी उनके साथ रहे।  शिक्षा मंत्री ने पालमपुर महाविद्यालय में अपने संबोधन दौरान कहा कि इस भवन के बन जाने से इलाके के हजारों छात्रों को इसका लाभ प्राप्त होगा और वे अच्छे वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मु...

हिमाचल को रिसर्च, नवाचार और स्टार्टअप्स का हब बनाने के लिए दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ काम कर रही सुक्खू सरकार - गोकुल बुटेल

चित्र
  हिमाचल को रिसर्च, नवाचार और स्टार्टअप्स का हब बनाने के लिए दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ काम कर रही सुक्खू सरकार - गोकुल बुटेल बोले...स्टार्टअप्स और ग्रोथ के लिए आदर्श है हिमाचल का वातावरण मंडी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार - नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन (कैबिनेट रैंक) गोकुल बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हिमाचल को रिसर्च, नवाचार और स्टार्टअप्स का हब बनाने के लिए दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ काम कर रही है। हिमाचल का प्राकृतिक सौन्दर्य और वातावरण स्टार्टअप्स और ग्रोथ के लिए आदर्श है, जो दुनिया के नवाचार के उद्यमकर्ताओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करता है। यहां का वातावरण स्टार्टअप्स और ग्रोथ के लिए उपयुक्त है। दुनिया के आईटी और नवाचार से जुड़े उद्यम के लिए यहां सारी मुफीद सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह सही समय है जब हम मिलकर हिमाचल को रिसर्च, नवाचार और स्टार्टअप्स का हब बनाने के लिए मजबूती से आगे बढ़ें।  श्री बुटेल शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी कैटलिस्ट के वार्षिक प्रमुख कार्यक्रम हिमालयन स्टार्टअप ...

सोलन में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया

चित्र
  सोलन में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आज ज़िला सोलन के कल्याण भवन में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने की। अजय कुमार यादव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का आधार है। वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों से हम सब अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग उम्र के इस पड़ाव पर भी समाज व देश के निर्माण में अपने अनुभवो से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्रलाय नई दिल्ली से आए अजय, ज़िला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी तथा तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंदर सिंह ने भी अपने विचार सांझा किए। समारोह में ज़िला के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न डे केयर केंद्रों के सदस्यों ने भाग लिया व अपने-अपने विचारों का आदान प्रदान किया। स्वयं सेवी संस्था हेल्पएज इंडिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर सोलन में पुराना बस अड्डे से पुराना उपायुक्त कार्यालय तक शेड्स काॅलेज आॅफ लाॅ की छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया। वाॅकथाॅन का उद्देश्य बुजुर्गों...

चलती ट्रेन में 12 घंटे तक लड़की को परेशान करता रहा सफाई कर्मचारी

चित्र
चलती ट्रेन में 12 घंटे तक लड़की को परेशान करता रहा सफाई कर्मचारी तकरीबन 12 घंटे तक लड़की ने लखनऊ से मुजफ्फरपुर तक ट्रेन में डर के साए में सफर किया.आरोपी सफाईकर्मी लखनऊ स्टेशन से हाजीपुर स्टेशन तक लड़की को परेशान करते हुए गया. आखिर में वो मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की जालंधर में एएनएम की पढ़ाई करती है. स्वास्थ्य विभाग की परीक्षा देने के लिए वो अपनी सहेली के साथ मोतिहारी जा रही थी. इसके लिए वो जालंधर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार हुई थी. सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन लखनऊ आते ही ट्रेन में तैनात एक सफाईकर्मी की गलत नजर उसपर पड़ गई. यहीं, से सफाईकर्मी ने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया.  बताया जा रहा है कि आरोपित उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पीनाहाट थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव का रहने वाला है. उसका नाम सौरभ शर्मा है. वह नॉर्थ रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन में सफाई का जिम्मा संभालने वाली एक कंपनी में काम करता है. लड़की ने बताया कि वह गरीब रथ एक्सप्रेस के जी-वन कोच में सफर कर रही थी. बुधवार की सुबह 5:15 बजे जालंधर स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई ...

विधानसभा अध्यक्ष ने नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में लिया भाग

चित्र
  विधानसभा अध्यक्ष ने नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में लिया भाग प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना योजनाबद्ध विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश चंबा (चुवाड़ी)  : जितेन्द्र खन्ना / विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चुवाड़ी नगर के समीप कुठेढ गांव में तीन दिवसीय नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में भाग लिया । यह तीन दिवसीय जात्र मेला विनतरू नाग अपने भाई नाग मंढ़ौर के साथ मिलन को लेकर मनाया जाता है । कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान विनतरू नाग एवं नाग मंढ़ौर की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। साथ में उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्य करण तथा योजनाबद्ध विकास कार्यों को लेकर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी कहा कि विनतरू नाग एवं नाग मंढ़ौर मंदिर परिसर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा । उन्होंने मंदिर कमेटी को 11 हजार की धनराशि देने देने की घोषणा भी की । यहां महत्वपूर्ण बात यह भी है कि इस क्षेत्र में नाग पूजा को भी अधिक अधिमान दिया जाता है । हर वर्ष विनतरू ना...

केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल ने किया वर्षा प्रभावित दून और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों का दौरा

चित्र
  केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल ने किया वर्षा प्रभावित दून और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों का दौरा केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल ने आज सोलन ज़िला की दून और नालागढ़ विधानसभा में भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल ने दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी शहर के लक्कड़ डिपू पुल, ग्राम पंचायत बवासनी के गांव शील और सुनानी तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के रामशहर, दभोटा पुल, नालागढ़-रामशहर मार्ग (कुमारहट्टी गांव के पास) तथा घनेरी गांव में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण किया। केन्द्र जल आयोग के निदेशक पीयूष रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि एक दल कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर का दौरा कर रहा है और दूसरा दल सिरमौर और सोलन जिले का दौरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज यह टीम सोलन ज़िला में गत दिनों भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्र, पुलों और मार्गों का दौरा कर नुकसान का जायज़ा ले रही है। उन्होंने कहा कि वर्षा से हुए नुकसान का आकलन करने के बाद...

सड़क नेटवर्क का विस्तार विशेष प्राथमिकता – कुलदीप सिंह पठानिया

चित्र
  सड़क नेटवर्क का विस्तार विशेष प्राथमिकता – कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष ने खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ बहु आयामी गतिविधियों को विद्यार्थी जीवन का बनाया जाए हिस्सा बलाना-गोला संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों पर व्यय होंगे 625 लाख  चंबा (चुवाड़ी) : जितेन्द्र खन्ना / विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि भटियात क्षेत्र में सड़क नेटवर्क का विस्तार उनकी विशेष प्राथमिकता है।  वे आज सिहुंता प्राइमरी शिक्षा खंड के तहत थुलेल में आयोजित अंड़र 12 खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ अवसर पर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे ।  कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि दुर्गम क्षेत्रों को सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाए ।  साथ में उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले समय के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ।  विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यक्तित्व विकास के लिए बहु आयामी गतिविधियों ...

पोंग झील के साथ लगती गज खड्ड में वीरवार को बड़ी धूमधाम से विसर्जन किये गणपति

चित्र
  पोंग झील के साथ लगती गज खड्ड में वीरवार को बड़ी धूमधाम से विसर्जन किये गणपति  नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /  नगरोटा सुरियां के मैन बाजार स्थित प्राचीन भगवान शिव मंदिर में विराजमान की गई भगवान गणेश जी की मूर्ती को भव्य रूप में आयोजित कार्यक्रम कर पोंग झील के साथ लगती गज खड्ड में वीरवार को बड़ी धूमधाम से विसर्जन कर दिया गया। स्थानीय महिला कीर्तन मंडली द्वारा प्रोयोजित इस भगवान श्री गणेश जी की मूर्ती को 19सितंबर को विराजमान किया गया था जोकि आज इलाके में भगवान गणेश जी के भजनों का गुणगान करते हुए विशाल शोभा यात्रा भी निकाली इलाके के काफी तादाद में भक्त इस अवसर मौजूद रहे। विसर्जन के बाद देर शाम को लंगर लगाया गया। जिसमें भक्तों ने ग्रहण किया। उसके बाद वीरवार रात्रि को ही दयाबंत शर्मा भजन मंडली द्वारा जागरण किया गया। इस मौके पर पठानकोट (पंजाब ) से आए अनुभवी कलाकारो ने शोभा यात्रा दौरान भगवान शिव और पार्वती जी के भजनों पर शिव तांडव की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहा । वहीं रात्री जागरण में राधा कृष्ण की अपनी प्रस्तुती पेश की हर कोई मंत्र मुग्ध होकर रहे गया। मां दुर्गा क...

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

चित्र
  जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता  विभिन्न विभागों से संबंधित नए पुराने मुद्दों पर की गई विस्तृत चर्चा चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला परिषद चम्बा की त्रैमासिक बैठक जिला पंचायत कार्यालय के साभागार कक्ष में अध्यक्ष जिला परिषद चम्बा नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में अमित मैहरा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी चम्बा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष नीलम कुमारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से जनहित के विभिन्न कार्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ मदों पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधित विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए ।  उन्होंने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला परिषद की बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं। बैठक में परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्य...

ई.वी.एम तथा वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच आयोजित

चित्र
 ई.वी.एम तथा वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच आयोजित भारत निर्वाचन आयोजित के निर्देशानुसार ज़िला सोलन में आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत ई.वी.एम तथा वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं प्रथम स्तरीय जांच के नोडल अधिकारी अजय यादव तथा अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम सोलन डाॅ. प्रियंका चंद्रा की उपस्थिति में नगर निगम सोलन के सभागार में आयोजित की गई। प्रथम स्तरीय जांच के दौरान 1010 बैलेट यूनिट, 888 कंट्रोल यूनिट तथा 1026 वीवीपैट मशीनों की गहन जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटिड बेंगलुरु से प्रतिनियुक्त पांच अभियंताओं द्वारा की गई। जांच में कुल 1001 बैलेट यूनिट, 872 कंट्रोल यूनिट तथा 1016 वीवीपैट सही पाए गए। जांच में 09 बैलेट यूनिट, 16 कंट्रोल यूनिट व 10 वीवीपैट यूनिट सही नहीं पाए गए। जांच के दौरान कंट्रोल यूनिट के 05 प्रतिशत मशीनों (45 मशीनों) पर राजनीतिक दलों की उपस्थिति में माॅक पोल कर वीवीपैट की पर्चियों का मिलान भी किया गया, जिसे सही पाया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्धारित मशीनों पर एक कंट्रोल यूनिट के साथ चार बैलेट यूनिट जोड़कर ल...

चिंतपूर्णी में 15 से 23 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला - एसडीएम

चित्र
  चिंतपूर्णी में 15 से 23 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला - एसडीएम एसडीएम ने मेले की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ की बैठक ऊना छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में इस वर्ष 15 से 23 अक्तूबर तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम अंब विवेक महाजन ने शुक्रवार को मेले की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम अंब को मेला अधिकारी, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा उनकी सहायता के लिए चार अन्य पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे। एसएमओ मेले में चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात होंगे। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र को चार सैक्टरों में बांटा जाएगा। मेला क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व होमगार्ड के लगभग 350 महिला व पुरुष कर्मी तैनात किए जाएंगे।  उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र के चारों सैक्टरों में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए एक-एक सुपरवाइज़र तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान आने वाले श्रद...

पालमपुर सैन्य अधिकारी व पत्नी पर लगे आरोप,नाबालिग नौकरानी को कई घंटे तक निर्वस्त्र रखकर मारा पीटा गया

चित्र
पालमपुर सैन्य अधिकारी व पत्नी पर लगे आरोप,नाबालिग नौकरानी को कई घंटे तक निर्वस्त्र रखकर मारा पीटा गया  जिला कांगड़ा के पालमपुर में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ( पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा ) हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर होल्टा में तैनात आर्मी ऑफिसर मेजर रेंक का अधिकारी शैलेन्द्र यादव और उसकी पत्नी बने दरिंदे पुलिस ने किया अरेस्ट। आपने ऐसी कहानी फिल्मों में और टीवी की क्राइम अलर्ट जैसे धारावाहिक को मैं देखी होगी जहां एक घर में काम करने वाले नाबालिक लड़कियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था ऐसा हमने फिल्मों में देखा था जहां नाबालिग लड़कियों को सताया जाता था और उन पर गर्म पानी आज जैसी वारदातें उनके साथ की जाती थी काम अच्छे से न करने की स्थिति में उन्हें निर्वस्त्र करके कई प्रकार की यातनाएं दी जाती थी ऐसा टीवी में हमने देखा था परंतु हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर में ऐसी घटना ने हिमाचल प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग लड़की असम की रहने वाली थी जो कि असम में ड्यूटी पर तैनात एक सेवा की अधिकारी और उसकी पत्...

21 गढ़वाल राइफल्स का ऊना पहुंचने पर भव्य स्वागत

चित्र
  21 गढ़वाल राइफल्स का ऊना पहुंचने पर भव्य स्वागत ऊना जिला सैनिक कल्याण ऊना के उप निदेशक लेफ़्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्मी की 21 गढ़वाल राइफल्स द्वारा चलाए जा रहे साइकिल अभियान का 28 सितम्बर को बद्दी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग जोकि भारतीय सशस्त्र सेनाओं में आने का सोच रहे हैं उनको प्रोत्साहित करना व भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को दर्शाना है। उन्होंने बताया कि 29 सितम्बर को प्रातः 8 बजे ऊना से उन्हें पूरे सम्मान के साथ ऊना विदा किया गया। उन्होंने बताया कि इस साइकिल अभियान को दोनों ओर क़तार में खड़े होकर हाथों में तिरंगा लहराते और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए विदाई दी।  इस मौके पर डॉ. देश राज शर्मा, प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल, सूबेदार राजेश सेवानिवृत्त एवं पाठशाला के विद्यार्थी उपस्थित रहे।  

बाल विकास परियोजना द्वारा पोषण माह अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

चित्र
  बाल विकास परियोजना द्वारा पोषण माह अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन      चंबा : जितेन्द्र खन्ना /     बाल विकास परियोजना अधकारी  शशि ठाकुर की अध्यक्षता में पोषण माह अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय महिलाओं, , आंगनबाडी कार्यकर्ता व साहिकायों सहित कुल 100 लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम मे पोषण अभियान खण्ड समन्वयक रमेश कुमार ने वहां उपस्थित लोगों को सुनहरे 1000 दिनों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया उन्होंने गर्भावस्था से लेकर शिशु के 2 साल तक के बीच के सुनहरे 1000 दिन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1000 दिन के दौरान माता के बेहतर पोषण को सुनिश्चित करने के साथ शिशु के जन्म के 1 घंटे के भीतर का स्तनपान एवं उसके बाद 6 माह तक का केवल स्तनपान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही 6 माह के बाद शिशु को अनुपूरक आहार दिए जाने के विषय में माताओं को जागरूक करने की जरूरत है। जिला पोषण समन्यवक विकाश शर्मा ने संतुलित आहार की जानकारी दी और उपस्थित महिलाओ...

शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

चित्र
  शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश शिमला उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहाँ 12 से 15 अक्टूबर 2023 तक जुन्गा में आयोजित होने वाले शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।  उपायुक्त कहा कि एक्यूरेसी पर आधारित इस तरह का आयोजन एवं प्रतियोगिता जुन्गा में पहली दफा हो रहा है, जिससे दुनियाभर से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।  उन्होंने सम्बंधित सभी अधिकारीयों को इस दौरान आने वाले देश विदेश के प्रतिभागी एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारीयों को इस दौरान कानून एवं व्यवस्था, ट्रैफिक सञ्चालन, पार्किंग आदि की सुचारु व्यवस्था के आवश्यक निर्देश दिए, वहीँ लोक निर्माण विभाग को क्षेत्र की सड़के दुरस्त करने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल के दौरान टेक ऑफ एवं लैंडिंग साइट पर एम्बुलेंस के साथ स्वाथ्य दल ...

जल्दी पूरी होंगी जायका चरण-दो के तहत बन रही सिंचाई योजनाएं- डॉ बलवीर सिंह ठाकुर

चित्र
 जल्दी पूरी होंगी जायका चरण-दो के तहत बन रही सिंचाई योजनाएं- डॉ बलवीर सिंह ठाकुर मंडी जिला परियोजना प्रबंधक डॉ बलवीर सिंह ठाकुर ने कहा है कि वह फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना जायका चरण-दो के तहत बन रही सिंचाई योजनाओं को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए वह जिला मण्डी, कुल्लू व लाहौल- स्पीति का समय-समय पर सघन दौरा करेंगे।   उन्होंने बताया कि लगभग 28 कार्य ठेकेदारों को आवंटित किए जा चुके है तथा खण्ड परियोजना प्रबन्धक मण्डी, कुल्लू, सरकाघाट व गोहर को भी आदेश दिए गए हैं कि इन योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करवाएं। उन्होंने बताया कि खण्ड परियोजना प्रबन्धकों व उनके अधीन स्टाफ की समय -समय पर कार्य समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिन- जिन स्थानों पर बहाव-सिंचाई योजना का कार्य शुरू नहीं किया गया है इनके अधिकारियों को ठेकेदारों पर सख्ती करने के आदेश दिए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि ठेकेदारों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है तथा उच्च गुणवत्ता आधारित कार्य करने के आदेश दिए गए हैं।  उन्होंने सिंचाई बहाव योजना के पंजीकृत किसान विकास संगठनों से व योजना के अधीन आए किसानों से अ...

रंगड़ो को भगाने के चक्कर में व्यक्ति ने गंवाई अपनी जान

चित्र
रंगड़ो को भगाने के चक्कर में व्यक्ति ने गंवाई अपनी जान  जिला कांगड़ा के पुलिस थाना देहरा की चौकी डाडासीबा के अन्तर्गत  कनोल गाँव से निकल कर सामने आया है यहां पुरशोतम (76) पुत्र रामसरण के घर के नजदीक पेड़ पर रंगड़ो ने अपना घर बना रखा था उनको भगाने के लिए देर रात तकरीबन 10: 00 बजे पेड़ पर चढ़ा, परन्तु देखते ही देखते रंगड़ो ने हमला बोल दिया। जिस कारण से उसके परिजन इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल डाडासीबा ले गए, परन्तु उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए टांडा रैफर किया गया । जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई जिस पर प्रभारी पुलिस चौकी डाडासीबा द्वारा मृतक पुरशोतम की लाश को कब्जे में लेकर कार्यवाही अमल में लाते हुए । शव को शव गृह सिविल अस्पताल देहरा में रखा गया है जिसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पालमपुर विज्ञान केन्द्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्कृति दिवस

चित्र
पालमपुर विज्ञान केन्द्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्कृति दिवस  ( पालमपुर केवल कृष्ण शर्मा ) पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर में ‘अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्कृति दिवस’ को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केन्द्र द्वारा विद्यार्थियों एवं सामान्य आगंतुकों हेतु विविध प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इसी कड़ी में आयोजित लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान में, केन्द्र के संग्रहाध्यक्ष एवं परियोजना समन्वयक रामस्वरूप ने भारत में विज्ञान सम्मत सांस्कृतिक परंपराओं एवं दृष्टिकोण विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने मानव सभ्यता के विकास में वैज्ञानिक सोच और घटनाओं की तर्कपूर्ण विवेचन करने की मनुष्य की स्वाभाविक प्रकृति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोणयुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उपस्थित विद्यार्थियों ने भी परिचर्चा में अपने विचार व्यक्त किये । इस कार्यक्रम के उपरांत विज्ञान फिल्मों का प्रदर्शन किया गया । चंद्रयान-3 एवं आदित्य एल-1 से संबंधित बारीक जानकारियों को इन फिल्मों के माध्यम से...

ज्वाली के मावा शनि देव मन्दिर में बरसी भंडारे का आयोजन 30 सितंबर को

चित्र
  ज्वाली के मावा शनि देव मन्दिर में बरसी भंडारे का आयोजन 30 सितंबर को ज्वाली उपमंडल के मावा नामक स्थान पर स्थित शनि देव मन्दिर में बरसी भंडारे का आयोजन 30 सितंबर को धूमधाम से होने जा रहा है, तो वहीं हिमाचल मंडल श्री महाराज शंकर गिरी जी व थाना अंजलेश्वर शंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि महन्त मनीषा के बरसी भंडारे के उपलक्ष्य पर अनेको साधुओं को आमंत्रित किया गया है और हमारा समस्त जनता से अनुरोध है कि इस भंडारे में आकर भंडारे की शोभा बढाएं।

जनकौर स्कूल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित

चित्र
  जनकौर स्कूल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित ऊना इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, पाइप लाइन्स प्रभाग, एनआरपीएल ऊना द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय जनकौर में कचरा मुक्त भारत विषय पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में कुल 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया।  वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक अमनदीप भारद्वाज द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान बारे विस्तृत जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कचरा निस्तारण के लिए कूड़ेदान का उपयोग करने का आग्रह किया।  इस अवसर पर जनकौर स्कूल के प्रधानाध्यापक ने भी स्वच्छता ही सेवा अभियान पर संदेश देकर बच्चांे तथा स्कूली स्टाफ को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया।

पढ़ाई के साथ-साथ सृजनात्मक कला विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक - रोहित ठाकुर

चित्र
 पढ़ाई के साथ-साथ सृजनात्मक कला विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक - रोहित ठाकुर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि गुणात्मक व रोज़गारोन्मुखी पाठ्यक्रम विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। रोहित ठाकुर आज ज़िला सोलन के राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय यूथ महोत्सव ग्रुप-1 कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। रोहित ठाकुर ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सृजनात्मक कला विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को आॅल राउन्डर बनाने के लिए यूथ फेस्टिवल जैसे कार्यक्रम सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। भविष्य की चुनौतियों के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए पाठ्यक्रमों को गुणात्मक व रोज़गारोन्मुखी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 134 सरकारी महाविद्यालय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान लगभग 80 प्रधानाचार्य की निय...

अरनी यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर द्वारा मर्यादा भंग का भेजा whats app मैसेज बना चर्चा का विषय, मामला हुआ दर्ज

चित्र
अरनी यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर द्वारा मर्यादा भंग का भेजा whats app मैसेज बना चर्चा का विषय, मामला हुआ दर्ज  थाना इंदौरा के अंतर्गत पिछले कल शाम एसपी ऑफिस नूरपुर से एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ शिकायतकर्ता गीता कुमारी अरनी यूनिवर्सिटी में H R Executive की पोस्ट पर पिछले 2 साल से कार्यरत हूं। अरनी यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डॉक्टर V P R P Venkata ने एक मैसेज what's app पर यूनिवर्सिटी के लगभग सभी कर्मचारियों, प्रोफेसर, HODS, को भेजा है। डाक्टर वैंकटा‌ ने साफ मेरा नाम लिखते हुए मेरी मर्यादा भंग की है। विना किसी साक्ष्य से लिखा है कि मैं डॉक्टर विवेक सिंह का गैर कानूनी कामों में साथ दे रही हूं।और झूठे आरोप लगाकर सभी के सामने मेरी बदनामी करी है। उपरोक्त के शिकायत पत्र पर थाना इंदौरा में Dr. VPRP Venkata पर मामला दर्ज किया गया है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: