कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों को नहीं मिलेगा नया काम : लोक निर्माण मंत्री, फतेहपुर में किया क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण
कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों को नहीं मिलेगा नया काम : लोक निर्माण मंत्री, फतेहपुर में किया क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण फतेहपुर वलजीत ठाकुर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज वीरवार को फतेहपुर स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कांगड़ा जोन में लोक निर्माण की विभिन्न प्रस्तावित व चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान विधायक फतेहपुर भवानी सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। विक्रमादित्य सिंह ने कांगड़ा और चम्बा जिला सहित जोगिंदर नगर मंडल के अधिकारियों से उनके क्षेत्र में चल रहे कार्यों का ब्यौरा लिया। कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों को नहीं मिलेगा नया काम विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पहले और दूसरे चरण में जिन ठेकेदारों ने काम को पूरा नहीं किया है, उन्हें तीसरे चरण में कोई नया काम नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कामों की देरी को वे बड़ी सख्ती से लेंगे और जिम्मेदार व्यक्तियों के उपर एक्शन लेने से भी परहेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में ...