रिटायर्ड पोस्टमास्टर की हत्या, पुलिस ने एक तांत्रिक व दो साथी और मृतक की बहू को किया गिरफ्तार

रिटायर्ड पोस्टमास्टर की हत्या, पुलिस ने एक तांत्रिक व दो साथी और मृतक की बहू को किया गिरफ्तार 


10 साल के प्रेम प्रसंग में ससुर बन रहा था रोड़ा, बुलाए बिहार से शूटर गोली मार किया काम तमाम, पुलिस ने गहनता से छानबीन कर लिया हिरासत में एक तांत्रिक, उसके दो साथी और मृतक की बहू को 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के झुंझुनू जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया यहां 31 मार्च की रात पोस्टमास्टर भानाराम की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में अब पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू मंजू, तांत्रिक मानसिंह सहित अन्य दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि मानसिंह और मंजू दोनों को 10 साल से जानते थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मानसिंह कई बार मंजू के ससुराल भी आता था तो मंजू का ससुर भानाराम उसे रोकता था। ऐसे में मंजू और उसके प्रेमी मानसिंह ने भानाराम को अपने रास्ते से हटाने के लिए पूरी वारदात को रचा। 

मानसिंह बिहार गया और वहां से अपने साथ अमित और छोटू नाम के दो शूटर को लेकर आया और उनसे पूरी वारदात करवाई। इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि मानसिंह खुद को तांत्रिक बताता है जो वाराणसी के मनका घाट पर आधी जल चुकी लाशों का मांस भी खाता था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तलाश में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

इनरव्हील क्लब ऑफ कांगड़ा का स्थापना समारोह एवं स्थायी परियोजना कार्यक्रम कांगड़ा में सम्पन्न

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रिवालसर में जागरूकता रैली, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश