आठ जिलों में भारी बारिश व बाढ़ की चेतावनी, 150 सड़कें अवरूद्ध
शिमला : प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण 150 के करीब सड़कें यातायात के लिए बंद है। मंडी के चार मील में भूस्खलन से बंद कीरतपुर-मनाली फोरलेन लगभग दो घंटे बाद खुला। कई स्थानों पर मकानों को नुकसान हुआ है।
प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान बैजनाथ में 110, मंडी में 103, नगरोटा सूरियां में 80.2, श्री नयनादेवी जी में 72.2, सेऊबाग में 52 और कांगड़ा में 49 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
कुल्लू जिला में औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। उदयपुर-किलाड़ व मनाली-काजा मार्गों पर भूस्खलन से खतरा बढ़ गया है जिसके कारण प्रशासन ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के आठ जिलों चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में कुछ एक स्थानों पर भारी वर्षा और अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान नदियों और नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
स्थानन्यूनतमअधिकतम
शिमला 15.8 24.1
सुंदरनगर 21.0 31.4
भुंतर 20.8 32.8
कल्पा 14.8 24.5
धर्मशाला 19.5 26.4
ऊना 22.8 34.2
नाहन 24.3 26.2
सोलन 21.4 29.0
कोई टिप्पणी नहीं