कांगड़ा में 155 MM बारिश, 126 सड़कें अवरूद्ध, ऑरेंज अलर्ट जारी - Smachar

Header Ads

Breaking News

कांगड़ा में 155 MM बारिश, 126 सड़कें अवरूद्ध, ऑरेंज अलर्ट जारी

शिमला : स्वतंत्रता दिवस पर भी लगातार बारिश हो रही है और नदी नाले ऊफान पर हैं। हिमाचल प्रदेश में बीती रात से लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर से प्रदेशवासियों को डरा दिया है।



मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने गुरुवार सुबह बुलेटिन जारी किया है और 15 अगस्त के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि बीते 12 घंटे में कांगडा में सबसे अधिक 155.9, धर्मशाला में 150.8, पालमपुर में 143.0, नाहन में 119.8, बिलासपुर के नैना देवी में 78.2, चंबा के जोत में 69.0, कांगड़ा के देहरागोपीपुर में 67.4 और सिरमौर के पांवटा साहिब में 48.0 और मंडी के सलापड़ में 37.6 बरसात हुई है. पालमपुर में पंचरुखी मार्ग पर पुलिया बह गई है और मार्ग बंद हो गया है।

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड से बंद हो गया था, लेकिन अब खुल गया है। कांगड़ा में बीती रात से ही भयंकर पानी बरस रहा है। वहीं, पालमपुर में एक बस पर पेड़ गिरा है। प्रदेशभर में लगातार बारिश से लोगों में दहशत है। शिमला में गुरुवार सुबह बारिश नहीं हुई है, लेकिन धुंध छाई है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से 126 सड़कें बंद हैं। इनमें दो नेशनल हाईवे भी शामिल हैं। किन्नौर में निगुलसरी में लगातार लैंडस्लाइड के चलते हाईवे बंद हो रहा है। इसी तरह सिरमौर में पावंटा-शिलाई एनएच-707 लैंडस्लाइड के चलते बंद है। प्रदेश में शिमला जिले में सबसे अधिक 76 रोड़ बंद हैं। इसी तरह मंडी जिले में 18 मार्ग बारिश और लैंडस्लाइड से बाधित हैं।

हिमाचल में कांगड़ा में सबसे अधिक बारिश हो रही हैं। यहां पर शाहपुर में केंद्रीय यूनिवर्सिटी के पास सड़क के करीब नदी का पानी पहुंच गया है। नदी में पानी के वेग देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी बारिश हुई है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश मे सबसे कम पारा 12 डिग्री के करीब लाहौल के कुकुमसैरी मे दर्ज हुआ है। जबकि सबसे अधिक तापमान लाहौल के समदो में 33 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने बताया कि 15 अगस्त के बाद से हिमाचल में मॉनसून रफ्तार पकड़ेगा और एक सप्ताह तक येलो अलर्ट रहेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं