ज्वाली के डोल गांव वकान के सैनिक शुभम धीमान की लेह में सड़क दुर्घटना से हुई मृत्यु

 तहसील ज्वाली के तहत ग्राम पंचायत डोल के गांव वकान के सैनिक शुभम धीमान की लेह में सड़क दुर्घटना से हुई मृत्यु


से इलाके में शोक की लहर। तहसील जबाली के तहत ग्राम पंचायत डोल गांव वकान के 26 वर्षीय सैनिक शुभम धीमान जोकि भारतीय सेना की 14 डोगरा रेजीमेंट में तैनात था की लेह में आर्मी की गाड़ी के दुर्घटना ग्रस्त होने से 2, जुलाई को मृत्यु हो गई है। शुभम की मौत की खबर 14 डोगरा रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर द्बारा शुभम के चाचा सुबेदार जोगिंदर धीमान को दी गई और शुभम की मौत की खबर मिलते ही सारे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई शुभम के घर पर पहुंचने लगा । शुभम के घर पर शुभम की माता जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही गहरे सदमे और वे सूद हालत में है जबकि शुभम का बड़ा भाई जोकि पेशे से प्राईवेट कंपनी में कार्यरत है अपने छोटे भाई की अचानक मौत पूरी तरह से टूट चुका है। शुभम के पिता भी पूर्व सैनिक थे जिनकी दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है । शुभम का बड़ा भाई शादीशुदा है जबकि कि शुभम अभी कुंवारा था। शुभम धीमान का पार्थिव देह 4 जुलाई को लगभग दोपहर दो बजे तक पहुंचने की उम्मीद है। शुभम के अकस्मात निधन पर पंचायत डोल भटहेड़ के सेवानिवृत्त कर्नल सुभाष पठानियां उपप्रधान साधू राम राणा प्रधान शालू देवी पंचायत समिति सदस्य कुसुमा देवी सुबेदार अवतार पठानियां महिला मंडल प्रधान रीता शर्मा डाक्टर चुनीं लाल सुरेश चौधरी कैप्टन बचितर चंदेल कैप्टन बलदेव राणा सुबेदार मेज़र कर्ण सिंह युवक मंडल प्रधान सरुप आदि ने शुभम धीमान के अकस्मात निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। ज्वाली से राजेश कतनौरिया कि रिपोर्ट!

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड