महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुराचार, नहाते का बनाया था वीडियो
महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुराचार, नहाते का बनाया था वीडियो
पड़ोसी युवक ने नहाते हुए महिला का चुपके से वीडियो बना लिया और फिर बदनाम करने का हवाला देकर उसके साथ दुराचार किया। मामला मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
पड़ोसी युवक की हरकतों से तंग आ चुकी महिला थाने पहुंची और पूरी घटना के बारे में बताया। थाना प्रभारी उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्रवीन कुमार गांव सुहागपुर थाना नौहझील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
आपको बता दें कि नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक द्वारा महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया गया। इसके बाद उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पति जब भी घर नहीं होता, तो वो उसके साथ दुष्कर्म करता। पीड़िता ने बताया कि समाज में बदनामी की वजह से वो ये सब सहती रही, लेकिन कुछ दिन पहले उसने हद ही पार कर दी। वो उसने अपने साथ एक गेस्ट हाउस में ले गया। यहां उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। विरोध करने पर वो अब भी वही धमकी देता है कि किसी को बताया तो समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ूंगा।
कोई टिप्पणी नहीं