घर से भाग कर पछताई नाबालिगा, राजस्थान में बिकी, हुई जबरन शादी, आरोपी पुलिस हिरासत में - Smachar

Header Ads

Breaking News

घर से भाग कर पछताई नाबालिगा, राजस्थान में बिकी, हुई जबरन शादी, आरोपी पुलिस हिरासत में

घर से भाग कर पछताई नाबालिगा, राजस्थान में बिकी, हुई जबरन शादी, आरोपी पुलिस हिरासत में 

 उत्तर प्रदेश : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गांव की नाबालिगा लगभग दो सप्ताह तक नाबालिगा के परिजनों ने उसकी खोजबीन की। पता नहीं चलने पर गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज छानबीन कर रही थी।

इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग लड़की व उसके पति को हिरासत में ले लिया। 

उसके बाद खुलासा हुआ कि बीते 31 मई को क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय नाबालिगा अपने घर से गुस्सा होकर जनपद मुख्यालय चली गई। इसी बीच शहर कोतवाली के मलिन बस्ती भींटी निवासी सोनी पत्नी कर्मवीर व उर्मिला पत्नी पवन कुमार से उसकी मुलाकात हो गई। कुछ दिन तक यह महिलाएं किशोरी को अपने घर पर रखीं।  

इसके बाद यह उसे लेकर राजस्थान के अलवर चली गईं। इसमें से एक महिला नाबालिगा की मां बनकर फर्जी आधारकार्ड बनवा लिया। इसके बाद यहां किशोरी का एक लाख में सौदा कर लिया और राजस्थान के अलवर निवासी धन्ना राम को बेच दिया। धन्नाराम ने उससे शादी रचा ली। इस बीच नाबालिगा अपनी मां से मिलने के लिए धन्ना से जिद करने लगी। उसके जिद करने पर गुरुवार को धन्ना लड़की लेकर उसके घर पहुंचा।

पुलिस ने लड़की व उसके पति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद दोनों महिलाओं को भी उठा लिया गया। इसके बाद सभी को पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

डाॅ. अजय विक्रम सिंह, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना

यह बेहद संगीन मामला है। सभी आरोपियों को गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया गया है। किशोरी को वन स्टाफ सेंटर पर रखा गया है। उसका मेडिकल मुआयना अभी नहीं कराया गया है। उसका बयान होने के बाद और राज खुल जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं