पालमपुर भाजपा ने पालमपुर में निकाली तिरंगा यात्रा - Smachar

Header Ads

Breaking News

पालमपुर भाजपा ने पालमपुर में निकाली तिरंगा यात्रा

 पालमपुर भाजपा ने पालमपुर में  निकाली तिरंगा यात्रा। 



 


( पालमपुर : केवल कृष्ण )

भारतीय जनता पार्टी पालमपुर ने मंडल अध्यक्ष सुरिंदर ठाकुर की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर विशेष रूप से शामिल हुए। इस तिंरगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी पालमपुर मंडल के अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पालमपुर बाजार में देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे की शान में यात्रा निकाली और सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर "हर घर तिरंगा" अभियान में भाग लेने का आग्रह किया।  

इस दौरान प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है। लोग देश के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज को शान से फहरा रहे हैं। हम सभी को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और राष्ट्रिय सम्मान के प्रतीक तिरंगे को अपने घर पर फहरा कर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए

उन्होंने कहा कि आजादी के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पवन अवसर पर 11 अगस्त से 15 अगस्त तक पालमपुर में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमें अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  

 इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनय शर्मा, भाजपा मंडल पालमपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री राजेश राणु, जिला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, पार्षद मोनिका शर्मा, मंडल महामंत्री अमरजीत राणा, डॉक्टर राजकमल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश कुलेठी, मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, ST मोर्चा जिला अध्यक्ष कैप्टन बद्री प्रसाद, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव कैप्टन जयवीर चौधरी, महिला, मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजन भट्ट महामंत्री पूनम शर्मा, महेंद्र कपूर, जय किशन, आरके शर्मा सहित सभी मोचन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी और पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं