विधायिका ओर कार्यपालिका के घर के साथ लगते ही लोक निर्माण विभाग का यह हाल है तो आम जनता का क्या होगा :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ...

 विधायिका ओर कार्यपालिका के घर के साथ लगते ही लोक निर्माण विभाग का यह हाल है तो आम जनता का क्या होगा :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ..


. पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि काफी लम्बा समय हो गया लोक निर्माण विभाग ने चौपाटी ( आईमा ) के पास पुलिया के निर्माण कार्य की खुदाई तो करवा दी है परिणामस्वरूप आगे कोई प्रगति न होने पर गहरी चिन्ता प्रकट की है। पूर्व विधायक ने कहा इस प्रकार के कृत्य से विभाग को न जनता की सुविधा का ख्याल ओर न ही सरकार का भय है । उन्होंने कहा यह पुलिया स्थानीय विधायक व इसी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता के घरों से कुछ ही दूरी पर निर्माणाधीन है । इसके बावजूद भी न तो विधायिका ओर न ही कार्यपालिका को लोगों की सुख सुविधा का कोई गम्भीरता के साथ ध्यान है। पूर्व विधायक ने कहा अगर पीडब्ल्यूडी को कोई तकनीकी समस्या या धन की कमी थी तो फिर खुदाई क्यों करवा डाली ? जिसकी कि वजह से यहां पर एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है। पूर्व विधायक ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस पुलिया के निर्माण कार्य को अविलम्ब पूरा किया जाए । इसी के साथ उन्होंने ने विभाग का ध्यान इस ओर भी खींचते हुए कहा है कि फायर ब्रिगेड से लेकर न्यूगल कैफे चौक तक सड़क के दोनों और पानी की लीकेज बनी रहती है । यहाँ विभाग ने सड़क के दोनों साइड के बरम को भगवान के हवाले कर दिया है । बरम पर झाड़ियां उगी है। नतीजतन सुबह शाम सैर करने व गाड़ी पास करने वालों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहाँ दोनों साइड के बरम को भी पक्का करने की पूर्व विधायक ने मांग की है। पूर्व विधायक ने कहा प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस सड़क पर झाड़ियां होने के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं ओर गम्भीर रुप से घायल मोत के मुँह से निकल कर आए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर

3 सितंबर को जिला कांगड़ा के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

ज्वाली में अपहृत सलीमा को पुलिस ने औंध-सुल्याली में स्थानीय लोगों की मदद से किया बरामद

नगरोटा सूरियां की अवनी की सांप के काटने से मौत

ज्वाली में फिल्मी अंदाज़ में नाबालिगा का अपहरण, पिस्तौल की नोक पर स्कॉर्पियो सवार किडनैपर ले गए लड़की