हारचक्कियां में राम भरत मिलाप के साथ माँ सीता का हरण कर ले गया रावण

हारचक्कियां में राम भरत मिलाप  के साथ माँ सीता का हरण कर ले गया रावण।

रामलीला कमेटी का धर्म के साथ जोड़ने का प्रयास हो रहा सफल : कैप्टन प्रेम वर्धन




( शाहपुर : जनक पटियाल )

श्री रामलीला कमेटी हारचक्कियां द्वारा  करवाए जा रहे श्री रामलीला मंचन में  कलाकारों द्वारा बेहतर मंचन रामलीला का किया। श्री राम लीला का मंचन करते हुए श्री रामभरत के मिलाप का सुंदर दृश्य मंचन किया गया। इसके साथ भिक्षा मांगने के बहाने साधु के भेष में आए रावण द्वारा सीता का हरण किया गया। वहीं मौके पर आज के मुख्यतिथि  सेवानिवृत्त कैप्टन प्रेम वर्धन ने कलाकारों की बेहतर प्रस्तुति को देखते हुए कमेटी को 5100 रुपये की राशि भेंट की। मुख्यतिथि ने कहा कि धर्म के साथ जोड़ने का जो बेहतर प्रयास श्री राम कमेटी द्वारा किया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं, जिससे साफ है कि श्री रामलीला कमेटी हारचक्कियां का प्रयास सफल हो रहा है। उंन्होने कमेटी की पूरी टीम व किरदारों की सराहना की। वहीं कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक सिंह गुलेरिया ने कहा कि हमें धर्म के साथ जुड़ना है और सत्य के मार्ग पर चलना है । उन्होंने कहा कि श्री राम की क्या मर्यादाएं रही है उनको जानने के लिए उनकी लीलाओं का मंचन देखना जरूरी है । उन्होंने कहा कि सुंदर ढंग से मंचन  किया जा रहा है। उंन्होने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मंचन में पहुंचे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर

3 सितंबर को जिला कांगड़ा के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

ज्वाली में अपहृत सलीमा को पुलिस ने औंध-सुल्याली में स्थानीय लोगों की मदद से किया बरामद

नगरोटा सूरियां की अवनी की सांप के काटने से मौत

ज्वाली में फिल्मी अंदाज़ में नाबालिगा का अपहरण, पिस्तौल की नोक पर स्कॉर्पियो सवार किडनैपर ले गए लड़की