आज दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री, कल वायनाड में प्रियंका के नामांकन में होंगे शामिल - Smachar

Header Ads

Breaking News

आज दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री, कल वायनाड में प्रियंका के नामांकन में होंगे शामिल

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर तीन बजे शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रात को दिल्ली से मुख्यमंत्री कालीकट जाएंगे। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री वायनाड पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल होंगे।



बुधवार को प्रियंका के नामांकन के बाद वायनाड में एक रैली होगी। इसमें प्रियंका गांधी के साथ वायनाड के पूर्व सांसद व नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहेंगे। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाया है। वायनाड से प्रियंका गांधी की चुनावी राजनीति में एंट्री हो रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू बुधवार देर रात दिल्ली लौट आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं