भ्रष्टाचार झूठ और अत्याचार के दलदल में इन दो वर्षों में सुखु सरकार बुरी तरह फस गई है - Smachar

Header Ads

Breaking News

भ्रष्टाचार झूठ और अत्याचार के दलदल में इन दो वर्षों में सुखु सरकार बुरी तरह फस गई है

भ्रष्टाचार झूठ और अत्याचार के दलदल में इन दो वर्षों में सुखु सरकार बुरी तरह फस गई है।

यह आरोप भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पालमपुर में आयोजित एक प्रेस को संबोधित करते हुए लगाएं ।

उन्होंने कहा कि अपने कुशासन के 2 वर्ष पूरे होने पर ? फिर किस बात का बिलासपुर में जश्न मना रहे हैं।



उन्होंने कहा कि इस बात का जश्न कि सुखू सरकार ने नई व्यवस्था परिवर्तन के मंत्र पर दो मॉडल के रूप में काम किया है, एक यह है कि जो भारतीय जनता पार्टी ने अपने शासनकाल में जो लोकप्रिय योजनाएं या जनहित निर्णय लिए उनको बंद करना, या प्रदेश की जनता के हर वर्ग को प्रताड़ित करना, क्या इस बात का जश्न मना रही है?

कपूर ने इस अवसर पर कांग्रेस शासन काल के दो वर्ष पूरे होने पर पालमपुर के विधायक से अपने इन दो वर्षों में जो पालमपुर के विकास में उपलब्धियों है उनको सार्वजनिक करे। उन्होंने कहा कि सच तो ये है कि उनके पास विकास को छोड़ कर दूसरी सारी उपलब्धियां है।

जिसमे सबसे पहले विधायक बनते ही, पालमपुर के विकास खंड, बनूरी स्थित आई पी एच विभाग का उपमंडल ,चचियां की उपतहसील, ख्यापट का वेटनरी अस्पताल, कण्डबाड़ी की CHC, मतेहड़ की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी और टांडा के उपस्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा कर जनता को प्रताड़ित करना ये दो वर्ष की उपलब्धियों में शामिल है।

कपूर ने कहा कि ये नहीं कुछ दिनों में गोपालपुर का चिड़िया घर भी देहरा में जाने की तैयारी में है, वो भी एक उपलब्धि रहेगी। चौधरी श्ररवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जो कि कृषि के क्षेत्र मे प्रदेश के किसानों और भविष्य में कृषि वैज्ञानिकों के लिए एक बहुत ही बड़ी उम्मीद का संचार केंद्र है।

उसमें अच्छी कमीशन प्राप्त करने के लिए 112 हेक्टर विद्यालय भूमि को कोड़ी के भाव बेचने का प्रयास कर रहे थे,लेकिन न्यायालय की दखल के बावजूद उनके सपनों में जरा अभी तक विराम लगा है लेकिन न्यायालय में अभी मामला विचाराधीन होने के कारण अंतिम  निर्णय तक अगर भारत सरकार को भेजे गए प्रॉजेक्ट स्वीकृत हो जाते है तो न्यायालय के अंतिम निर्णय तक उसमें काम नहीं हो सकता है। ये भी एक इस प्रकार विद्यालय की रफ्तार को रोकने में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

भाजपा नेता ने कहा कि कूड़न में काऊ सेंचुरी को खंडहर में बदलना भी एक बड़ी उपलब्धि है। सबसे बड़ी उपलब्धि पालमपुर ग्रामीण क्षेत्र को TCP में डालने की है जिसे कभी नहीं भुलाया नहीं जा सकता है।

उपलब्धि का धन्यवाद चुनाव आने पर जनता देने को तैयार बैठी है।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के अवसर पर पालमपुर को जिला बनाने वाले यह बताएं कि आज दिन तक अपने परिवार की 40 वर्षों में सत्ता के शासन में रहकर कोई पटवार खाना भी खोला है, तो उसका नाम बताएं ।

प्रदेश महामंत्री ने कहा पालमपुर नगर निगम शहर की तस्वीर व तकदीर को बदलने के लिए बनाया था, लेकिन वह भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया। जो पार्षद जनता ने जन सेवा के लिए चुने थे वो स्वयं ठेकेदार बन गए। पालमपुर में जिस प्रकार से अवैध रूप से भवन निर्माण और भू माफिया के चंगुल  में कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं उनसे संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच पाएंगे।  

कपूर ने कहा कि पिछले दो वर्षों में नशे के सौदागर और चिट्ठे  के व्यापारी फल फूल रहे हैं। नौजवानों की अपनी जिंदगी से जूझना पड़ रहा है।

कांग्रेस के विधायक भाजपा के पंचायत के प्रतिनिधि और भाजपा समर्थित ठेकेदारों को  प्रताड़ित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाने की राजनीति कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं