भरूपलाहड़ का युवक कुल्लू में चरस सहित किया गिरफ्तार - Smachar

Header Ads

Breaking News

भरूपलाहड़ का युवक कुल्लू में चरस सहित किया गिरफ्तार

भरूपलाहड़ का युवक कुल्लू में चरस सहित किया गिरफ्तार




( शाहपुर : जनक पटियाल )

कुल्लू : पुलिस ने जिला मुख्यालय के साथ लगते खलाड़ानाला में  कांगड़ा के एक युवक को 85 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार 30 नवंबर को पुलिस की एक टीम खलाड़नाला की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने बलवंत (25) निवासी रुम्बल, डाकघर भरूप लाहड़, तहसील हारचक्कियां, जिला कांगड़ा के कब्जे से 85 ग्राम चरस बरामद की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गौर रहे कि पुलिस ने लगातार दूसरे दिन इसी जगह से चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। बीते 29 नवंबर को भी पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ पकड़ा था। उधर, एसपी डॉ. कार्तिकयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं