नगरोटा सूरियां में मत्स्य विभाग द्वारा लगाया गया शिवर
नगरोटा सूरियां में मत्स्य विभाग द्वारा लगाया गया शिवर
नगरोटा सूरियां (प्रेम स्वरूप शर्मा):- नगरोटा सूरियां में शनिवार को मत्स्य विभाग के द्वारा एक शिवर लगाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना के बारे में जानकारी दी गई। सहायक निर्देशक मत्स्य पौग जलाशय संदीप कुमार ने मछुआरों को बताया कि सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के जरिए सभी मछुआरों व फ्राई मछली की दुकान चलाने वाले मछुआरों की इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की जाएगी व उनकी आईडी बनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना का मकसद फिशरी से जुड़े हुए सभी शिकारी फिशरी की दुकान करने वाले मुख्य रूप से संगठित मत्स्य क्षेत्र में सशक्तिकरण कर मछली श्रमिकों की कार्य आधारित डिजिटल पहचान, रोजगार स्त्रोत, लघु और सूक्ष्म उपयोगी को प्रोत्साहित कर उत्तम और स्वच्छ मछलियों की आपूर्ति को बढ़ावा देना है।
नगरोटा सूरियां फिशरी सहकारी सभा के फिशरी अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि इस डिजिटल आईडी बनने से मछुआरे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना अभियान 14 फरवरी से 22 फरवरी तक जारी रहेगा।
फिशरी अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि शिवर के दौरान 52 मछली फ्राई दुकानदारों की ऑनलाइन आईडी बनाई गई तथा इसके बारे में मछुआरों को प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के बारे में जानकारी दी गई।
कोई टिप्पणी नहीं