कानून एवम् व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए संयुक्त नाका लगाया गया
कानून एवम् व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए संयुक्त नाका लगाया गया
ऊना:- उप पुलिस अधीक्षक ऊना अजय ठाकुर, हि०पु०से०, के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब की सीमा पर जिला पुलिस ऊना एवं पंजाब पुलिस द्वारा मैड़ी मेला एवं होली के त्यौहार के मद्देनजर कानून एवम् व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए संयुक्त नाका लगाया गया।
होली के त्यौहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस के द्वारा अलग अलग जगहों पर नाके लगाए जा रहे हैं।
आप सभी से निवेदन है कि मेले के दौरान मालवाहक वाहनों में यात्रा न करें एवं यातायात नियमों का पालन करें व पुलिस को सहयोग दें।
कोई टिप्पणी नहीं