अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रशिक्षण कार्यशाला में उपायुक्त ने की अध्यक्षता

 अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रशिक्षण कार्यशाला में उपायुक्त ने की अध्यक्षता 


23 अप्रैल तक जारी रहेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

भूरी सिंह संग्रहालय चम्बा में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 23 अप्रैल तक अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन योजना पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

कार्यशाला में उपायुक्त एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपसवाल ने मुख्य अतिथि भाग लेते हुए कहा कि आपदा किसी भी समय आ सकती है जिसके लिए प्रशासन व वालंटियर को राहत और बचाव कार्य के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए ताकि होने वाली जान माल की क्षति को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के दौरान टोल फ्री नंबर 1077 पर आपदा से संबंधित जानकारी दी जा सकती है। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों को आपात स्थिति में प्रतिक्रिया देने एवं शीघ्र पुनर्बहाली,आवश्यक गतिविधियों और सेवाओं की निरंतरता बनाए रखना है ताकि आपदा के दौरान समुचित प्रतिक्रिया और समन्वय सुनिश्चित रखा जा सके।

कार्यक्रम में जलवायु एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण विशेषज्ञ

पंकज कुमार झा ने कहा कि आपदा की परिस्थिति में अस्पतालों की आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता को सुदृढ़ करना तथा आवश्यक सेवाओं की सततता के अलावा अस्पताल स्टाफ, रोगियों एवं आगंतुकों की सुरक्षा करना है।

इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपदा के दौरान स्कूल सुरक्षा को बढ़ावा देना, आपदा-प्रतिरोधी स्वास्थ्य अवसंरचना का विकास मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करना आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गयी।

इस अवसर पर आयुष, स्वास्थ्य और मेडिकल कॉलेज से विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग