रामपुर और टकारला गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू

 रामपुर और टकारला गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू


ऊना जिला ऊना के रामपुर और टकारला गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन मंडियों में गेहूं खरीद प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी। कृषि उपज मण्डी समिति ऊना के सचिव भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि रामपुर और टकारला क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। गेहूं की सफाई के लिए मशीनों की मरम्मत भी करवा ली गई है, लेकिन अभी तक गेहूं की फसल तैयार नहीं हो पाई है, जिससे राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा गेहूं मंडियों में आवक शुरू नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष गेहूं खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए www.hpappp.nic.in पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। टोकन बुक करने के उपरांत किसान अपनी गेहूं को निर्धारित समय और तिथि के अनुसार इन मंडियों में बेच सकते हैं। मंडी में गेहूं की साफ-सफाई की सुविधा उपलब्ध होगी और इसके बाद फसल की गुणवत्ता जांच की जाएगी। गुणवत्ता जांच के बाद किसानों से गेहूं को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद का भुगतान किसान के बैंक खाते में 24 से 48 घंटों के भीतर किया जाएगा।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त