शहीद आकाशदीप का पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचेगा

 शहीद आकाशदीप का पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचेगा

अग्निवीर आकाशदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह फरीदकोट जिले के गांव कोठे चहल निवासी गुरुवार सुबह जम्मू में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए

आकाशदीप सिंह 22 साल के थे। वह लगभग पौने दो वर्ष पूर्व बतौर अग्निवीर सेना में भर्ती हुए थे। आकाशदीप सिंह सिख रेजिमेंट में तैनात था और उसकी पोस्टिंग जम्मू में थी। गत 20 अप्रैल को अपनी छुट्टियां समाप्त करके ड्यूटी पर वापिस गए थे। उनकी गत देर शाम ही अपनी मां से बात हुई थी। लेकिन आज सुबह उनके बलिदान की सूचना आ गई। आकाशदीप का पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव में पहुंचेगा। उसके उपरांत उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गांव व क्षेत्र में शोक की लहर है। इस संबंध में पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा दुखी परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि बलविंदर सिंह उनके पुराने साथी हैं और इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे परमात्मा के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि वे बलविंदर सिंह और पूरे परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल