विधायक ने 28 लाभार्थियों को वितरित किए 24 लाख रुपये के चेक

विधायक ने 28 लाभार्थियों को वितरित किए 24 लाख रुपये के चेक 



ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री संजय रत्न ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, ज्वालामुखी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 28 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष एवं अन्य मदों से कुल 24 लाख रुपये के चेक वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 12 लाभार्थियों को 4,25,000 , पशु की मृत्यु से प्रभावित 5 लोगों को 1,87,000, आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत हेतु 8 लाभार्थियों को 6,59,000 तथा दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 11,25,000 के चेक प्रदान किए।

इस अवसर पर विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार जरूरतमंदों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इससे पूर्व विधायक ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जन समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी (सिविल) डॉ. संजीव शर्मा,उपमंडल पुलिस अधिकारी आर.पी. जसवाल,तहसीलदार राहुल शर्मा,

रेंज ऑफिसर इशानी,सहायक अभियंता भारत भूषण,तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित