सड़कें बहाल करने के लिए 2-2 करोड़ जारी किए: मन्त्री विक्रमादित्य - Smachar

Header Ads

Breaking News

सड़कें बहाल करने के लिए 2-2 करोड़ जारी किए: मन्त्री विक्रमादित्य

 सड़कें बहाल करने के लिए 2-2 करोड़ जारी किए: मन्त्री विक्रमादित्य


बरसात के कारण प्रदेश में सड़कों को हुए व्यापक नुकसान के मद्देनजर सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 50-50 लाख की फौरी राहत जारी की है। आपदा प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों को सड़कें बहाल करने के लिए 2-2 करोड़ जारी किए गए हैं।विक्रमादित्य ने बताया कि इस राशि से टिपर और जेसीबी मशीनों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही डंगे लगाने और नालियां बनाने में भी पैसा खर्च होगा।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि राहत कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए सबसे पहले सड़कें बहाल होना अनिवार्य है। उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों को सड़कें बहाल होने के कार्य की रोजाना समीक्षा कर उन्हें रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं