प्रदेश में बदले की भावना से काम कर रही सुक्खू सरकार - गोविंद
प्रदेश में बदले की भावना से काम कर रही सुक्खू सरकार - गोविंद
मनाली : ओम बौद्ध /
पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने प्रेस वार्ता में बताया कि कि कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई खास कार्य नहीं किया बल्कि उल्टा भाजपा के कार्यकाल में शुरू किए गए विकास के कार्य को भी विराम लगा दिया । मनाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि गोशाल गांव के ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 10 करोड़ की लागत के पुल का ग्रामीणों को दिया था। पुल के टेंडर भी हो गए थे लेकिन सरकार के बदलते ही यह पुल निर्माण ठंडे बस्ते में चला गया। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने बदले की भावना से कम करते हुए इस पुल के टेंडर ही रद्द कर दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में आज भी एक हजार लोग ब्यास नदी को अस्थाई पुल के द्वारा जान जोख़िम में डालकर आर पार कर रहे है लेकिन प्रदेश सरकार को जनता की दिक्कत से कोई लेना देना नहीं। उन्होंने कहा कि 17 मील में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नाबार्ड की स्वीकृति के बिना ही दो जनवरी 2014 को पुल का शिलान्यास कर दिया। उस समय रानी प्रतिभा सिंह ने सांसद के चुनाव लड़ने थे।
उन्होंने कहा कि 3 अगस्त 2015 को नाबार्ड से स्वीकृति मिलने के बाद जयराम सरकार ने 2017 में काम शुरू करवाया और 2020 में
जनता को समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि 17 मील में 2022 में पुल बनकर तैयार हो गया लेकिन हैरानी की कांग्रेस सरकार तीन साल में 17 मील से हरिपुर को बड़े वाहन योग्य सड़क नहीं बना पाई। इस पुल से जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय को जोड़ने की योजना भी कागजों में सिमट कर रह गई है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस विकास के नाम पर कुछ भी नहीं कर पाई है। हरिपुर महाविद्यालय के लिए कांग्रेस सरकार ने एक रुपए का खर्च नहीं किया है। प्रदेश में चारों तरफ निराशा का माहौल है। सरकार बदले की भावना से काम न कर विकास कार्यों को गति दे।
कोई टिप्पणी नहीं