सावन माह में भगवान शिव की पूजा से होती हैं सभी मनोकामनाएँ पूर्ण : परमजीत सिंह गिल - Smachar

Header Ads

Breaking News

सावन माह में भगवान शिव की पूजा से होती हैं सभी मनोकामनाएँ पूर्ण : परमजीत सिंह गिल

 सावन माह में भगवान शिव की पूजा से होती हैं सभी मनोकामनाएँ पूर्ण : परमजीत सिंह गिल


बटाला : अविनाश शर्मा /

 हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि सनातन धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है और यह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि इस पवित्र मास में भगवान शिव स्वयं पृथ्वी पर विराजते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करते हैं।

गिल ने बताया कि सावन माह के दौरान शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। इस मास में सोमवार व्रत रखने की परंपरा है, जिसे करने से भक्तों को विशेष पुण्यफल प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भी सावन माह का प्रमुख भाग है, जिसमें श्रद्धालु पवित्र नदियों से जल भरकर शिवालयों तक की यात्रा करते हैं और उस जल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। इस दौरान संपूर्ण वातावरण ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठता है और चारों ओर शिवमय वातावरण बन जाता है।

गिल ने यह भी बताया कि रोज़ाना शिवलिंग पर जल अर्पण करना अत्यंत शुभ माना गया है। इस माह में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी पूजा करनी चाहिए, ताकि जीवन में सुख, समृद्धि और सौहार्द बना रहे।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सावन जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक अवसरों को पूरे उत्साह और श्रद्धा से मनाकर देश की प्राचीन संस्कृति को सहेजने और आगे बढ़ाने में योगदान दें।

कोई टिप्पणी नहीं