संदेश

अगस्त, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

चित्र
  कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे धर्मशाला भारतीय मौसम विभाग (IMD) शिमला द्वारा कांगड़ा जिले के लिए 1 और 2 सितम्बर, 2025 को अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान जिले में भूस्खलन, अचानक आने वाली बाढ़ (फ्लैश फ्लड), पेड़ों के गिरने, सड़क अवरोध और जन-सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी कांगड़ा, धर्मशाला श्री हेमराज बैरवा (IAS) ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 के तहत आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार, 1 सितम्बर 2025 को कांगड़ा जिले के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान, तकनीकी संस्थान, कॉलेज, विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभी कैंपस, NIFT कांगड़ा, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बला हरंड और आंगनबाड़ी केंद्र (आवासीय संस्थानों को छोड़कर) बंद रहेंगे। हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षण व प्रशासनिक स्टाफ अपने-अपने संस्थानों में उपस्थित रहेगा और आवश्यक प्रशासनिक कार्य करता रहेगा। जिला प्रशासन ने यह...

कांगड़ा जिले में 512 पेयजल योजनाएं प्रभावित, धर्मशाला की गजेयू खड्ड योजना बुरी तरह क्षतिग्रस्त

चित्र
  कांगड़ा जिले में 512 पेयजल योजनाएं प्रभावित, धर्मशाला की गजेयू खड्ड योजना बुरी तरह क्षतिग्रस्त धर्मशाला भारी बारिश और भूस्खलन से कांगड़ा जिले में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। जिला में कुल 512 पेयजल योजनाएं बाधित हुईं, जिनमें से 480 योजनाओं को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। शेष योजनाओं पर भी विभागीय टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। सबसे अधिक प्रभावित धर्मशाला शहर की मुख्य गजेयू खड्ड पेयजल योजना है। भूस्खलन की चपेट में आने से लगभग दो किलोमीटर लंबी पाइपलाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण शहर की बड़ी आबादी को पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वैकल्पिक स्रोत भी बाधित फिलहाल नगरवासियों को भटेहड़ स्रोत से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन लगातार बारिश और भूस्खलन से यह स्रोत भी बार-बार बाधित हो रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण बहाली कार्य करना बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। एक दिन छोड़कर मिलेगी पानी की सप्लाई स्थिति को देखते हुए विभाग ने फिलहाल धर्मशाला शहर में एक दिन छोड़कर पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि ...

पंडोह के पास नेशनल हाईवे पर फंसे यात्रियों को जिला प्रशासन ने उपलब्ध करवाया पैकेट बंद भोजन

चित्र
  पंडोह के पास नेशनल हाईवे पर फंसे यात्रियों को जिला प्रशासन ने उपलब्ध करवाया पैकेट बंद भोजन मंडी जिला मंडी प्रशासन ने मानवता का परिचय देते हुए पंडोह के पास नेशनल हाईवे पर घंटों से जाम में फंसे यात्रियों को पैकेट बंद भोजन वितरित किया। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मंडी–कुल्लू नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था, जिससे सैकड़ों वाहन पंडोह और आसपास के क्षेत्रों में फंसे रहे। यात्रियों को न केवल देरी का सामना करना पड़ा बल्कि खाने-पीने की समस्या भी उत्पन्न हो गई थी। प्रशासन की तत्परता  स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन मंडी की टीम तुरंत सक्रिय हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर यथा संभव हो सके वहां तक फंसे हुए यात्रियों की स्थिति का जायजा लिया और राहत स्वरूप पैकेट बंद भोजन एवं पानी की व्यवस्था की। अधिकारियों ने बताया कि जब तक हाईवे पूरी तरह से बहाल नहीं हो जाता, तब तक यात्रियों को आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यात्रियों ने जताया आभार भोजन मिलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली और जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्र...

किसानों को नगदी फसलों व सब्जियों के परिवहन में समस्या आए तो करें तत्काल संपर्क : उपायुक्त किरण भड़ाना

चित्र
  किसानों को नगदी फसलों व सब्जियों के परिवहन में समस्या आए तो करें तत्काल संपर्क : उपायुक्त किरण भड़ाना केलांग लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया है कि उनकी नगदी फसलों और सब्जियों को समय पर मंडियों तक पहुँचाने में किसी भी तरह की कठिनाई आने पर उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जिला उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष किरण भड़ाना ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसी किसान को परिवहन संबंधी दिक्कत आती है तो वह तुरंत जिला आपातकालीन प्रबंधन केंद्र से संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसके लिए विशेष हेल्पलाइन भी जारी की गई है। किसान सीधे जिला परिचालन केंद्र के टेलीफोन नंबर 9459461355 अथवा 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। समय पर फसल पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता उपायुक्त ने कहा कि नगदी फसलों और सब्जियों को समय पर निर्धारित बाज़ारों तक पहुँचाना बेहद आवश्यक है ताकि किसानों की मेहनत पर पानी न फिरे और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। बारिश और आपदा जैसी परिस...

भूस्खलन के बीच NDRF ने संभाला मोर्चा, अब तक 1459 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए

चित्र
  भूस्खलन के बीच NDRF ने संभाला मोर्चा, अब तक 1459 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए चंबा : जितेन्द्र खन्ना / लगातार मूसलधार बारिश से चंबा–भरमौर मार्ग पर भूस्खलन की कई घटनाओं ने श्री मणिमहेश यात्रा को प्रभावित कर दिया है। यात्रा निलंबन के दौरान हजारों तीर्थयात्री रास्तों में फंस गए। इस विकट परिस्थिति में 14वीं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने मोर्चा संभालते हुए बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कमांडेंट बलजिंदर सिंह के मार्गदर्शन और निरीक्षक दीपक सिंह असवाल के नेतृत्व में 14वीं बटालियन की टीम ने 30 अगस्त को चंबा पहुँचकर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया। रणनीतिक योजना बनाकर टीम ने विभिन्न भूस्खलन स्थलों पर राहत कार्य शुरू किया। 30 अगस्त को बचाव कार्य राख क्षेत्र से : 192 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए बग्गा (प्रथम चरण) : 167 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए बग्गा (रात्रि ऑपरेशन, द्वितीय चरण) : 270 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए इस प्रकार मात्र एक दिन में कुल 629 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने में सफलता मिली। 31 अगस्त को भी जारी रहा अभियान अगले दिन भी ह...

लगातार बारिश के बीच तिन्दी क्षेत्र में बिजली बहाली कार्य जारी, शूटिंग स्टोन बना सबसे बड़ा खतरा

चित्र
  लगातार बारिश के बीच तिन्दी क्षेत्र में बिजली बहाली कार्य जारी, शूटिंग स्टोन बना सबसे बड़ा खतरा लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / जनजातीय जिला लाहौल घाटी के तिन्दी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी वर्षा के कारण न केवल सड़क मार्ग बाधित हैं, बल्कि कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की टीमें कठिन परिस्थितियों के बीच युद्ध स्तर पर बहाली कार्य में जुटी हुई हैं। विभागीय कर्मचारी लगातार बारिश और पहाड़ों से गिरते पत्थरों (शूटिंग स्टोन) के खतरे के बीच काम कर रहे हैं। कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिन्हें दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने किया कर्मचारियों का हौसला अफजाई लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि विभाग के कर्मचारी दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर बहाली कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि खराब मौसम ने बिजली बहा...

राजा का तालाब के चिट्टा तस्कर का एक साथी अमृतसर से दबोचा गया

चित्र
  राजा का तालाब के चिट्टा तस्कर का एक साथी अमृतसर से दबोचा गया फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / जिला कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने राजा का तालाब में चिट्टा तस्करी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पंजाब के अमृतसर जिले के कुख्यात मकबूलपुरा इलाके से हुई है, जिसे नशे का गढ़ माना जाता है। 29 मई को पकड़ा गया था हरसर का तस्कर गौरतलब है कि 29 मई को पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत राजा का तालाब क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल टीम ने दबिश देकर हरसर निवासी एक चिट्टा तस्कर को 23.98 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश को आगे बढ़ाया और तस्कर के नेटवर्क को खंगालना शुरू किया। अमृतसर से हुई गिरफ्तारी पुलिस की जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी के कुछ और साथी भी इस नशा तस्करी में शामिल हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने रविवार दोपहर बाद अमृतसर के मकबूलपुरा से एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार युवक की पहचान रोबिन सिंह उर्फ बॉबी पुत्र जसबीर सिंह निवासी मकबू...

विधानसभा सत्र में बीजेपी विधायक इंद्र सिंह गांधी का बड़ा आरोप – “मेरे साथ हो रहा दुर्व्यवहार और विश्वासघात”

चित्र
  विधानसभा सत्र में बीजेपी विधायक इंद्र सिंह गांधी का बड़ा आरोप – “मेरे साथ हो रहा दुर्व्यवहार और विश्वासघात” मंडी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बीच बीजेपी विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बल्ह विधानसभा क्षेत्र से विधायक गांधी ने कहा कि आपदा से जूझ रहे उनके क्षेत्र के नुकसान को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। न केवल सरकार और प्रशासन द्वारा गलत रिपोर्ट भेजी जा रही है बल्कि विधानसभा सत्र के दौरान भी उनके प्रश्नों को दरकिनार किया जा रहा है। क्षेत्र में करोड़ों का नुकसान, लेकिन गलत रिपोर्ट भेज रहे अधिकारी बल्ह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बहने वाली सुकेती खड्ड और अन्य नालों ने इस बार भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों बीघा जमीन का कटाव हो गया है, फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं और कई घरों में पानी घुस गया है। वहीं क्षेत्र की अधिकांश सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी यहां हुए नुकसान की गलत और अधूरी रिपोर्ट सरकार को भेज रहे हैं, जिससे विधानसभा में न ...

लाहौल घाटी के अंतिम गांव भुझुंड सड़क सुविधा के अभाव में परेशान, खेतों में सड़ रही सब्जियां

चित्र
  लाहौल घाटी के अंतिम गांव भुझुंड सड़क सुविधा के अभाव में परेशान, खेतों में सड़ रही सब्जियां केलांग : ओम बौद्ध / लाहौल-स्पीति जिला का अंतिम गांव भुझुंड इन दिनों बुनियादी सुविधाओं की कमी और सड़क बंद रहने के कारण बड़ी परेशानी का सामना कर रहा है। यहां के किसानों और बागवानों की मेहनत की कमाई खेतों में ही सड़ रही है, लेकिन सरकार और प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। फसल खेतों में ही बर्बाद उदयपुर भाजपा उपमंडल अध्यक्ष किशोरी रावत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस समय भुझुंड गांव में फूल गोभी और मटर की फसल पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। लेकिन सड़क मार्ग बाधित रहने से किसान अपनी उपज को मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। परिणामस्वरूप हजारों रुपये मूल्य की सब्जियां खेतों में ही खराब हो रही हैं। बारिश से सड़क बंद, पांच दिन से बहाली नहीं पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते तिंदी से भुझुंड गांव तक की सड़क बंद हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पांच दिन बीत जाने के बावजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क बहाली म...

कांगड़ा जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट, प्रशासन ने बरतने की अपील की सावधानी

चित्र
  कांगड़ा जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट, प्रशासन ने बरतने की अपील की सावधानी बैजनाथ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लिए 01 और 02 सितंबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि आगामी दो दिनों तक मौसम की स्थिति बेहद खराब रह सकती है, जिसके चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने, नदियों-नालों में पानी बढ़ने और यातायात बाधित होने की आशंका है। प्रशासन अलर्ट मोड पर इस अलर्ट को देखते हुए एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और पूरी एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनज़र लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए और खासकर नदी-नालों, खड्डों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहना चाहिए। गणपति विसर्जन पर विशेष अपील एसडीएम ने बताया कि यदि आगामी दो दिनों में गणपति विसर्जन का आयोजन प्रस्तावित है, तो इसे मौसम की अनुकूलता को देखते हुए ही संपन्न किया जाए और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए निर्देश ग्रामीण क्षेत्रों में यदि कहीं पर पेड़ ग...

सामुदायिक प्रेरकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

चित्र
  सामुदायिक प्रेरकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न पालमपुर हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना (एचपीसीडीपी) फेज-II के अंतर्गत सामुदायिक प्रेरकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में हुआ। यह शिविर 28 से 30 अगस्त तक चला, जिसमें जिला कांगड़ा की विभिन्न उप-परियोजनाओं से आए 30 सामुदायिक प्रेरकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रेरकों को आधुनिक सिंचाई प्रबंधन, जल उपयोग दक्षता बढ़ाने और कृषि उत्पादकता में सुधार लाने संबंधी नवीनतम तकनीकों की जानकारी देना रहा। पहले दिन का प्रशिक्षण प्रथम दिवस में डॉ. लव भूषण ने “सिंचाई प्रबंधन का महत्व, क्षेत्रीय जल स्रोत, फसलों की नाजुक अवस्थाएँ तथा सिंचाई निर्धारण” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि समय पर और उचित मात्रा में की गई सिंचाई से फसलों की उत्पादकता के साथ-साथ गुणवत्ता में भी वृद्धि होती है। दूसरे दिन का प्रशिक्षण दूसरे दिन प्रतिभागियों को आधुनिक सिंचाई प्रणालियों—सतही सिंचाई, स्प्रिंक...

पालमपुर के विकास की दिशा में इन्साफ संस्था का प्रयास

चित्र
  पालमपुर के विकास की दिशा में इन्साफ संस्था का प्रयास न्यूगल धौलाधार हाइड्रो टूरिज़्म परियोजना की पूर्व-व्यवहार्यता रिपोर्ट केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को प्रेषित पालमपुर समाज सेवा में निरंतर सक्रिय इन्साफ संस्था ने पालमपुर को विकास की नई राह देने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। संस्था ने पूर्व मुख्यमंत्री व निवर्तमान केंद्रीय मंत्री श्री शान्ता कुमार के माध्यम से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर को न्यूगल धौलाधार हाइड्रो टूरिज़्म परियोजना पर तैयार की गई पूर्व-व्यवहार्यता रिपोर्ट प्रेषित की है। यह रिपोर्ट संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार की मौजूदगी में संस्था की तकनीकी टीम—विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त निदेशक इंजीनियर पवन कोहली, इंजीनियर जी.सी. भट्ट और इंजीनियर एस.सी. घारिया द्वारा तैयार की गई है। न्यूगल खड्ड के दाहिने तट पर बहुआयामी परियोजना की परिकल्पना संस्था ने इस रिपोर्ट में पालमपुर शहर से सटे न्यूगल खड्ड (व्यास नदी की सहायक धारा) के दाहिने तट पर जल-सौर ऊर्जा, पर्यटन और वन्य जीवन आधारित एक बहुआयामी परियोजना का खाका तैयार किया है। इ...

विधायक अनुराधा राणा ने किया पागल नाले और लालिंग गांव का दौरा

चित्र
  विधायक अनुराधा राणा ने किया पागल नाले और लालिंग गांव का दौरा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, जनसुविधाओं की शीघ्र बहाली का आश्वासन केलांग : ओम बौद्ध / लाहौल में लगातार बारिश और भूस्खलनों से उत्पन्न आपदा की स्थिति का जायजा लेने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में विधानसभा सत्र से लौटते ही विधायक अनुराधा राणा ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। शनिवार को उन्होंने सबसे पहले पागल नाले का दौरा किया, जहाँ हाल ही में भारी वर्षा के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था। बीआरओ की त्वरित कार्रवाई की सराहना विधायक ने मौके पर मौजूद बीआरओ अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके फोनिक निर्देशों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पागल नाले को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गम परिस्थितियों में भी जिस तरह से बीआरओ की टीम ने तत्परता और समर्पण के साथ कार्य किया है, वह काबिल-ए-तारीफ़ है। लालिंग गांव में ढही सड़क, खेत और नहरें क्षतिग्रस्त पागल नाले के निरीक्षण के बाद विधायक अनुराधा राणा लालिंग गांव पहुँचीं। यहां उन्होंने उस स्थल का निरीक्षण क...

कोकसर भूस्खलन के दौरान एनसीसी कैडेटों ने दिखाई बहादुरी, कई नागरिकों को बचाया

चित्र
  कोकसर भूस्खलन के दौरान एनसीसी कैडेटों ने दिखाई बहादुरी, कई नागरिकों को बचाया केलांग : ओम बौद्ध / लाहौल जिले के कोकसर में हुए विनाशकारी भूस्खलन के दौरान एनसीसी (1 एचपी एयर स्क्वाड्रन) के कैडेटों ने जिस तरह का साहस और सेवा भाव दिखाया, उसने सभी का दिल जीत लिया। बारिश, गिरते पत्थरों और मलबे से घिरी खतरनाक स्थिति में भी कैडेटों ने न केवल बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया, बल्कि अपने अनुशासन और प्रशिक्षण से "सेवा परमो धर्मः" की भावना को साकार किया। खतरे के बीच कैडेट आगे आए शुक्रवार देर रात भारी बारिश से कोकसर क्षेत्र में बड़ा भूस्खलन हुआ। कई यात्री और स्थानीय लोग बीच रास्ते में फँस गए। इसी दौरान कैडेट अतुल कौशल, कैडेट रोहित, कैडेट नरेश, कैडेट पंकज और कैडेट काव्यांश ने जोखिम उठाते हुए एक भीड़भाड़ वाले और क्षतिग्रस्त पुल को पार किया। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं, छोटे बच्चों और अन्य पर्यटकों को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया। उनकी इस वीरता को देखकर स्थानीय लोग और सुरक्षाकर्मी दोनों भावुक हो उठे और उनकी जमकर सराहना की। मैराथन से लौटते वक्त फँसे थे कैडेट कैडेट...

मनाली–अलेउ–कुल्लू मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल, बाह्णु पुल पर भी आवाजाही शुरू

चित्र
  मनाली–अलेउ–कुल्लू मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल, बाह्णु पुल पर भी आवाजाही शुरू मनाली : ओम बौद्ध / लगातार भारी बारिश से प्रभावित जिला कुल्लू में प्रशासन ने युद्धस्तर पर बहाली कार्य शुरू किया हुआ है। शनिवार को राहत भरी खबर आई कि मनाली–अलेउ–कुल्लू मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। वहीं, बाह्णु पुल पर भी यातायात बहाल कर दिया गया है, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिली है। युद्धस्तर पर जारी है सड़क बहाली उपायुक्त तोरुल रवीश ने बताया कि कुल्लू–मनाली के बीच लेफ्ट बैंक और राइट बैंक दोनों ओर कनेक्टिविटी बहाल करने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-03 (कुल्लू–मनाली NH) का करीब 100 किलोमीटर हिस्सा जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसकी मरम्मत लगातार जारी है। जल और बिजली आपूर्ति बहाल करने की कवायद डीसी ने कहा कि मनाली क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना रविवार तक सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी। बिजली आपूर्ति भी तेज़ी से बहाल की जा रही है। उन्होंने बताया कि बंजार और सैंज उपमंडल को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति काफी हद तक ठीक कर...

तीन दिनों की मशक़्क़त के बाद डोभी–शिम गांव में जल आपूर्ति बहाल, लोगों ने जताया आभार

चित्र
  तीन दिनों की मशक़्क़त के बाद डोभी–शिम गांव में जल आपूर्ति बहाल, लोगों ने जताया आभार पतलीकूहल : ओम बौद्ध / जिला कुल्लू की मंडलगढ़ पंचायत के अंतर्गत आने वाले डोभी शिम गांव के लोगों ने आखिरकार राहत की सांस ली है। बीते तीन दिनों से यहाँ भारी बारिश और बाढ़ की मार के कारण जल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी थी। गांव के लोग मजबूरी में दूर-दराज़ से पानी लाने को विवश हो गए थे। सड़क टूटी, टैंकर से भी नहीं पहुंच सका पानी ग्रामीणों ने बताया कि स्थिति इतनी विकट हो गई थी कि टैंकर द्वारा भी घर–घर पानी पहुंचाना संभव नहीं था, क्योंकि शिम गांव की सड़कें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इससे पूरे इलाके में हाहाकार मच गया। फोजल नाला की बाढ़ से पाइपलाइन तबाह जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, फोजल नाला में आई बाढ़ ने पूरी पाइपलाइन को अपनी चपेट में ले लिया था। पुरानी पाइपें बह गईं और करीब 600 मीटर लंबे हिस्से में आपूर्ति लाइन ध्वस्त हो गई। इससे हजारों लोगों की आबादी प्रभावित हुई। युवाओं और विभाग की साझी मेहनत हालात को सामान्य बनाने के लिए डोभी और शिम गांव के नौजवानों ने जल शक्ति विभाग के...

लखनपुर–माधोपुर पुराने पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र लागू किया सिंगल-लेन यातायात

चित्र
  लखनपुर–माधोपुर पुराने पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र लागू किया सिंगल-लेन यातायात लखनपुर/माधोपुर प्रदेश और पंजाब को जोड़ने वाले लखनपुर–माधोपुर पुराने पुल का एक हिस्सा लगातार क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। पुल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल सामान्य दो-तरफ़ा यातायात बहाल न करने का निर्णय लिया है। सुरक्षा कारणों से केवल सिंगल-लेन में, एक ही दिशा से बारी-बारी वाहनों को छोड़ा जा रहा है, ताकि पुल पर अधिक भार न पड़े और कोई दुर्घटना न हो। पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी पुल के दोनों सिरों पर बैरिकेट्स लगाए गए हैं और यातायात पुलिस के साथ-साथ पंजाब व जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। पुलिस लगातार वाहन चालकों को समझा रही है कि वे क्रमवार आगे बढ़ें, गति नियंत्रित रखें और आगे वाले वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि तेज़ रफ़्तार, ओवरटेकिंग और ओवरलोडिंग पर सख़्त कार्रवाई होगी। तकनीकी टीमें लगातार निरीक्षण में प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, पुल की स्थिति पर निरंतर नज़र रखी जा रही है। तकनीकी विशे...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: