संदेश

विधानसभा अध्यक्ष 02 जून को सेंट थॉमस स्कूल के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

चित्र
  विधानसभा अध्यक्ष 02 जून को सेंट थॉमस स्कूल के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 02 जून, 2025 को सायं 7.40 बजे सेंट थॉमस स्कूल शिमला के शताब्दी समारोह के समापन अवसर पर आयोजित नव नभ निर्माण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

20 जून से 22 जून, 2025 तक आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला में आयोजित किए जाने वाले भण्डारों में जन सुरक्षा के दृष्टिगत कुछ निर्णय लिए गए हैं।

चित्र
20 जून से 22 जून, 2025 तक आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला में आयोजित किए जाने वाले भण्डारों में जन सुरक्षा के दृष्टिगत कुछ निर्णय लिए गए हैं। 20 जून से 22 जून, 2025 तक आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला में आयोजित किए जाने वाले भण्डारों में जन सुरक्षा के दृष्टिगत कुछ निर्णय लिए गए हैं। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं मेला अधिकारी राहुल जैन ने दी। राहुल जैन ने कहा कि यह निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष मेला के दौरान सोलन शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाने वाले भण्डारों में प्लास्टिक, पॉलीथीन और थर्माकोल से निर्मित कप, प्लेट, बैग और पेयजल की बोतल इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। राहुल जैन ने कहा कि मेला अवधि के दौरान सभी प्रकार के भण्डारों के आयोजन के लिए उपमण्डलाधिकारी सोलन से अनुमति प्राप्त करनी होगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्लास्टिक, पॉलीथीन व थर्माकोल पर पूर्ण प्रतिबंध के सम्बन्ध में उचित निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपमण्डलाधिकार...

रावमापा फतेहपुर की पूर्व में रही छात्रा बनी भारतीय नौ में सब लेफ्टिनेट

चित्र
  रावमापा फतेहपुर की पूर्व में रही छात्रा बनी भारतीय नौ में सब लेफ्टिनेट पाठशाला प्रशासन ने किया सम्मानित फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / आपको बता दें रावमापा फतेहपुर में शिक्षण सत्र 2018 -19 में छात्रा लुठियाल निबासी महिमा ठाकुर पुत्री बलवंत सिंह ने भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेट बन परिजनों के साथ -साथ स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है.. इसी कड़ी में शनिवार सुबह करीब दस बजे उक्त छात्रा को पाठशाला पहुंचने पर पाठशाला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया. ज्ञात रहे उक्त छात्रा ने रावमापा फतेहपुर में नॉन मेडिकल में बाहरवी कक्षा 94.7 फीसदी अंको से पास की थी. इस मौक़े पर कार्यबाहक प्रिंसिपल निर्मल सिंह, नरदेव सिंह, नरेंद्र राणा, सुशील शर्मा,सुधीर पठानिया, राजकुमार, प्रमोद राणा, पबन शर्मा, परमजीत कौर, दरवारी लाल, बलबीर सिंह,पूजा, मिट्ठू, कपिल सहित अन्य उपस्थित रहे.

फोर्टिस मोहाली में स्त्री कैंसर रोगियों के लिए एडवांस्ड और पर्सनलाइज्ड कैंसर उपचार

चित्र
  फोर्टिस मोहाली में स्त्री कैंसर रोगियों के लिए एडवांस्ड और पर्सनलाइज्ड कैंसर उपचार   जटिल गाइनी कैंसर से पीड़ित कई मरीजों का हुआ सफल इलाज   शिमला : गायत्री गर्ग / शिमला फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली के गायनी ऑन्कोलॉजी विभाग ने जटिल स्त्री कैंसर (गायनी कैंसर) से पीड़ित कई मरीजों का एडवांस्ड और पर्सनलाइज्ड कैंसर उपचार प्रदान कर सफल इलाज किया है। फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली की गायनी ऑन्को-सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. श्वेता तहलान ने विश्व की सबसे उन्नत चौथी पीढ़ी की रोबोटिक तकनीक – द विंची एक्स आई का उपयोग करते हुए ओपन सर्जरी और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी (कम चीरा लगाकर की जाने वाली सर्जरी) सफलतापूर्वक की हैं। आज यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए डॉ. तहलान ने कहा, “फोर्टिस अस्पताल मोहाली में हम ओवरी, यूटेरस, सर्विक्स और दुर्लभ कैंसर जैसे सारकोमा व वल्वर कैंसर से पीड़ित महिलाओं को उन्नत और मरीज-केंद्रित देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम बेहतर ऑन्कोलॉजिकल परिणामों के साथ जीवन की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देते हुए हर मरीज की विशेष ...

लखदाता पीर बिंदली दंगल में कुश्तियों की बड़ी माली पटियाला के पहलवान वंश ने जम्मू के साहिल पहलवान को पछाड़कर की अपने नाम

चित्र
लखदाता पीर बिंदली दंगल में कुश्तियों की बड़ी माली पटियाला के पहलवान वंश ने जम्मू के साहिल पहलवान को पछाड़कर की अपने नाम नगरोटा सूरियां : केवल कृष्ण / लखदाता पीर बिंदली के मेले में कुश्तियों की बड़ी माली पटियाला के पहलवान वंश ने जम्मू के साहिल पहलवान को हरा कर जीती। बड़ी माली का इनाम 15000 रुपये रखा गया था। मेले में बड़ी माली वंश पहलवान व साहिल पहलवान के बीच करीब एक घण्टा चली और जब कोई फैसला नहीं हुआ तो कुश्ती को पॉइंट पर छोड़ा गया और सोनू पहलवान पॉइंट में जीत गया। मेला आयोजकों त्रिलोक पटियाल,पुरुषोत्तम चन्द, चैन सिंह, अनिल कुमार, मुल्तान सिंह, मदन सिंह, विनोद कुमार, रमेश कुमार, साहिब सिंह, सुरिंदर सिंह, विजय सिंह, अनिल कुमार नीलू, अतुल पटियाल, सुनील जंडोरिया व संजय जंडोरिया ने मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोगी सज्जनों व दूर दूर से आए पहलवानों का धन्यवाद किया। जिला पार्षद वीना धीमान ने देहरा विधायक कमलेश ठाकुर की ओर से बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर कुश्ती लड़ने वाले पहलवानों को मेला कमेटी की ओर से नगद राशि पुरस्कार बांटे। उंन्होने विधायक कमलेश ठाकुर की ओर से 21 हज़ार रुपये मेला कम...

मदर्स टच स्कूल पालमपुर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न – नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

चित्र
मदर्स टच स्कूल पालमपुर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न – नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग  पालमपुर : केवल कृष्ण / पालमपुर मदर्स टच स्कूल, पालमपुर द्वारा सिविल अस्पताल पालमपुर के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान जैसे जीवनदायी कार्य के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करना था। शिविर में स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 56 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। सिविल अस्पताल की अनुभवी मेडिकल टीम द्वारा रक्तदाताओं की पूरी चिकित्सकीय जांच के बाद स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में रक्त संग्रहण किया गया। स्कूल प्रशासन ने शिविर के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं, जिससे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मदर्स टच स्कूल की प्रधानाचार्या ब्रिंदुला कड़ोल ने सभी रक्तदाताओं, सिविल अस्पताल की टीम और आयोजन से जुड़े सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, सेवा और मानवता के मूल्यों को सशक्त करते हैं। इस सफल आयोज...

वितीय सुरक्षा सबका अधिकार" विषय पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

चित्र
वितीय सुरक्षा सबका अधिकार" विषय पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित  एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने की अध्यक्षता   पालमपुर : केवल कृष्ण / पालमपुर उपमंडल पालमपुर की एसडीएम नेत्रा मेती की अध्यक्षता में शुक्रवार आत्मा हॉल, कृषि भवन, पालमपुर में "वितीय सुरक्षा सबका अधिकार" विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी (सेमिनार) का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य आम नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं वितीय सहायता योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें इन योजनाओं से जोड़ना रहा। इस संगोष्ठी का आयोजन पालमपुर प्रशासन के मार्गदर्शन में किया गया तथा बजाज आलियांज जनरल इन्शुरन्स कंपनी ने इसका प्रायोजन किया। कार्यक्रम में बीमा, पेंशन, स्वास्थ्य सुरक्षा, छात्रवृत्ति तथा आवास सहायता से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित प्रतिभागियों को दी गई। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों में नगर निगम पालमपुर के आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा, भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अतुल गुप्ता व वरिष्ठ व्यवसाय सहयोगी एवम विकास अधिकारी मनोज कंवर, आईसीआईसीआई बैंक के क्षे...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: