संदेश

सीसीआईडी ट्रस्ट के आरटीआई राष्ट्रीय अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने समान कानून की उठाई मांग

चित्र
  सीसीआईडी ट्रस्ट के आरटीआई राष्ट्रीय अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने समान कानून की उठाई मांग मंडी : अजय सूर्या / हिमाचल प्रदेश में सामाजिक एवं कानूनी मुद्दों को लेकर सीसीआईडी ट्रस्ट के आरटीआई राष्ट्रीय अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने सरकार से पुरुषों और महिलाओं के लिए समान कानून लागू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज में कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए तथा पारिवारिक एवं सामाजिक व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्ट नियम बनाए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बिना विवाह किसी महिला का किसी व्यक्ति के घर में रहना सामाजिक और कानूनी विवादों को जन्म दे सकता है। सुरेंद्र कुमार ने अपने बयान में कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी महिला को अपने घर में शरण देता है और मामला कानून के दायरे में आता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है तथा सजा का प्रावधान भी लागू किया जा सकता है। उन्होंने सरकार से इस विषय पर स्पष्ट नीति एवं सख्त कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि इससे समाज में पारदर्शिता और अनुशासन बना रहेगा। वहीं उनके इस बयान के बाद क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच चर...

केरल बना लोकतंत्र और भाईचारे की मिसाल, धर्म नहीं इंसानियत के नाम पर पड़ा वोट : सन्नी ईप्पन

चित्र
  केरल बना लोकतंत्र और भाईचारे की मिसाल, धर्म नहीं इंसानियत के नाम पर पड़ा वोट : सन्नी ईप्पन धार्मिक विभाजन की राजनीति को जनता ने किया खारिज, कहा- पूरे देश को सीख दे रहा केरल मंडी : अजय सूर्या / कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सह संयोजक सन्नी ईप्पन ने केरल विधानसभा चुनाव परिणामों को लोकतंत्र, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि केरल ने पूरे देश को यह संदेश दिया है कि जनता अब धर्म और जाति के नाम पर नहीं बल्कि इंसानियत, शिक्षा, विकास और स्वच्छ छवि वाले नेताओं के नाम पर वोट डाल रही है। उन्होंने कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से कुछ राजनीतिक ताकतों द्वारा केरल में धर्म के नाम पर विभाजन पैदा करने का भरपूर प्रयास किया गया, लेकिन वहां की जागरूक जनता ने ऐसी राजनीति को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि केरल का यह नजारा देश के लिए एक बेहतरीन मिसाल बनता है। यह एक ऐसा राज्य है जहां लोग सबसे पहले इंसानियत को देखते हैं, जाति या मजहब को नहीं। सन्नी ईप्पन ने कहा कि चुनाव परिणामों में 41 हिंदू विधायक...

पंचायत में उस प्रत्याशी को चुन कर भेजें, जो जनता के लिए समय निकाल पाए

चित्र
  पंचायत में उस प्रत्याशी को चुन कर भेजें, जो जनता के लिए समय निकाल पाए  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / जिला मंडी के थुनाग (सिराज ) पंचायत से उपप्रधान के पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी रेवत सिंह ने मतदाताओं से अपील की हैँ कि वह उस प्रत्याशी को पंचायत का प्रतिनिधि बनाए जो जनता के समय निकाल पाए . कहा बहुत सारे प्रत्याशी ऐसे हैं जो अपने -अपने कार्यों में व्यस्त हैं. जिनके लिए जरूरत पड़ने पर समय निकालना मुश्किल हो जाता हैँ. इसलिए जागरूक मतदाताओं को चाहिए कि सोच समझ कर अपने मत का इस्तेमाल करे ताकि बाद में पछताना न पड़े. कहा अगर मतदाताओं का आशीर्वाद उन्हें मिलता हैँ तो वह पंचायत के सभी मेधावी बच्चों को पंचायत में सम्मानित करने का क्रम शुरू करेंगे. साथ ही हर समय पंचायत में रहते हुए लोगों के कार्यों को तबज्जो देंगे. कहा पंचायत क्षेत्र का सम्पूर्ण बिकास करबाने के लिए सबंधित बिभाग,पंचायत प्रतिनिधियों व आम जनता के सहयोग से कार्य करेंगे. ताकि आने बाले समय में हमारी पंचायत एक आदर्श पंचायत बनकर उभर सके.

नूरपुर पुलिस ने पंजाब के माधोपुर से बरामद की चोरीशुदा ऑल्टो कार !

चित्र
  नूरपुर पुलिस ने पंजाब के माधोपुर से बरामद की चोरीशुदा ऑल्टो कार !  नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर के तहत नूरपुर पुलिस ने जनवरी (2025) माह में चोरी हुई एक मारुति ऑल्टो कार को पंजाब के माधोपुर से बरामद करने में सफलता हासिल की है।मामले का विवरण इस प्रकार से है कि 08.01.2025 शिकायतकर्ता समीर सहोत्रा, निवासी चौगान बाजार नूरपुर ने अपनी ऑल्टो कार (नंबर HP 38B 6002) के चिनवा रोड स्थित गैराज से चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस संदर्भ में पुलिस थाना नूरपुर में एफ आई आर नंबर 14/25, धारा 303(2) बी एन एस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।मुकदमे की तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस चोरीशुदा वाहन को माधोपुर (पंजाब) से ट्रेस कर अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नूरपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई चिट्टा तस्करी मामले में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर एक और आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  नूरपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई चिट्टा तस्करी मामले में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर एक और आरोपी गिरफ्तार नूरपुर : विनय महाजन / जिला पुलिस नूरपुर के क्षेत्र भदरोया में पकड़ी गई 41.40 ग्राम चिट्टा के मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुस्तैदी से नशे के स्रोत का पता लगाकर आज मामले से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम मनमोहन सिंह उर्फ बीरू (उम्र 22 वर्ष), निवासी भदरोया, तहसील इंदौरा( काँगड़ा ) हिमाचल प्रदेश है l आरोपी को एन डी एन्ड पी एस एक्ट अधिनियम की धारा 29 के तहत आज गिरफ्तार किया गया है।गौरतलव है कि 15 मई को सीआईए टीम नूरपुर ने भदरोया में एक घर से सिलाई मशीन के नीचे छिपाई गई 41.40 ग्राम हेरोइन बरामद की थी जिसमें मां-बेटा को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले एफ आई आर No. 93/2026, पीएस डमटाल की कड़ियों को जोड़ते हुए आज इस आरोपी को दबोचा गया। नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर नूरपुर पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी l यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पु...

नूरपुर पुलिस: नशा मिटाने के लिए ग्राम पंचायत गंगथ में हुई बैठक

चित्र
  नूरपुर पुलिस: नशा मिटाने के लिए ग्राम पंचायत गंगथ में हुई बैठक  नूरपुर : विनय महाजन /  पुलिस जिला नूरपुर द्वारा ग्राम पंचायत गंगथ में नशा रोकने के लिए एक बैठक की गई। इस बैठक में पी एम श्री राजकीय सीनयर सेकेंडरी स्कूल गंगथ के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, स्थानीय पटवारी और गांव के लोग मौजूद रहे।बैठक की मुख्य बातें इस प्रकार से रही जिनमे नशे के नुकसान को लेकर बैठक में लोगों को चिट्टा और दूसरे नशों के बुरे असर और नुकसान के बारे में बताया गया।निगरानी रखने की अपील गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी से अपील की गई कि अपने आस-पास और संदिग्ध लोगों पर नज़र रखें।पुलिस को दें जानकारी अगर कहीं भी नशे की बिक्री, इस्तेमाल या कोई संदिग्ध काम होता दिखे, तो तुरंत पुलिस को बताएं। जानकारी देने वाले का नाम बिल्कुल गुप्त रखा जाएगा। जिला पुलिस नूरपुर आप सभी से अपील करती है कि अपने बच्चों और समाज को नशे से बचाने के लिए पुलिस का साथ दें।  पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस जिला नूरपुर एक प्रेस नोट में यह सूचना दी गई हैl

मुख्यमंत्री हर हार से बौखलाए, जनता ने पूरी तरह नकारा : भाजपा

चित्र
मुख्यमंत्री हर हार से बौखलाए, जनता ने पूरी तरह नकारा : भाजपा शिमला : गायत्री गर्ग /  मुख्यमंत्री की स्थिति ममता दीदी की स्थिति हो गई है। उन्हीं की तरह बातें कर रहे हैं।वह हर जगह हार गए हैं एल। प्रदेश के लोगों ने उन्हें नकार दिया है। वह विचलित हैं। आने वाले समय के चुनाव परिणाम उन्हें और विचलित करेंगे।  मुख्यमंत्री सिर्फ़ झूठ बोलते हैं। इनकी बात पर उनकी सरकार के लोग ही भरोसा नहीं करते हैं। प्रदेश और भाजपा क्यों ही करेगी।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: