संदेश

जय पीर बाबामंदिर में 21वां वार्षिक भंडारा कल, श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन

चित्र
  जय पीर बाबामंदिर में 21वां वार्षिक भंडारा कल, श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन ज्वाली : राजेश कतनौरिया / ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के नजदीक रेलवे स्टेशन भरमाड़ के पास स्थित जय पीर वावा मंदिर में 21वां वार्षिक भंडारा कल बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लंगर दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जो शाम 7 बजे तक चलेगा। भंडारे को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह जानकारी मंदिर के सेवक सुनील कुमार डिंपल ने दी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में रिवालसर मेडिकल स्टोर एसोसिएशन ने उठाई आवाज

चित्र
  ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में रिवालसर मेडिकल स्टोर एसोसिएशन ने उठाई आवाज रिवालसर : अजय सूर्या /  ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के बढ़ते चलन के खिलाफ रिवालसर मेडिकल स्टोर एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया है। एसोसिएशन के प्रधान घनश्याम परमार ने कहा कि बिना उचित चिकित्सकीय सलाह के ऑनलाइन माध्यम से दवाइयों की उपलब्धता लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयाँ खरीदकर उनका सेवन कर रहे हैं, जो कई बार जानलेवा साबित हो सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन दवाई कंपनियों के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों और इस व्यवसाय से जुड़े लाखों लोगों की आजीविका पर भी संकट मंडरा रहा है। घनश्याम परमार ने आरोप लगाया कि कई ऑनलाइन कंपनियाँ नियमों की अनदेखी कर अनुचित व्यापार कर रही हैं, जिससे पारंपरिक दवा विक्रेताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा और व्यापार की रक्षा हर नागरिक का अधिकार है तथा सरकार को इस विषय पर गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। रिवालसर मेडिकल स्टोर एसोसिएशन ने सरकार ...

नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की जीत पर बोले सुदर्शन शर्मा, आर.के. महाजन के विकास कार्यों को बताया अविस्मरणीय

चित्र
  नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की जीत पर बोले सुदर्शन शर्मा, आर.के. महाजन के विकास कार्यों को बताया अविस्मरणीय नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रवक्ता व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश में 32 नगर निगम पर कांग्रेस का परचम लहराया गया है l यह कांग्रेस पार्टी की सरकार की जीत है लेकिन नूरपुर मे परिवार के मुद्दे पर भी उन्होंने परिवार द्वारा विकास कार्यों को लेकर भी प्रशंसा भी की है और कहाँ कि नूरपुर के मतदाताओ ने परिवार को सच्ची श्रद्धांजलि दी है l आर के महाजन द्वारा करवाएंगे विकास कार्यों को भूलाया नहीं जा सकताl नूरपुर नगर परिषद में उपाध्यक्ष के पद को लेकर व कांगड़ा रेल को लेकर स्पष्ट रूप में कहा क्या कहा वीडियो में सुनिए l

नव निर्वाचित कांग्रेस समर्थित नगर पार्षदों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

चित्र
  नव निर्वाचित कांग्रेस समर्थित नगर पार्षदों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर नव निर्वाचित नगर परिषद के 6 कांग्रेस समर्थित नगर पार्षदों ने वार्ड नंबर 4 की नव निर्वाचित नगर पार्षद नीति महाजन की शिरकत में आज नूरपुर एसडीएम को के कार्यालय में शहर मे आवारा पशुओं कि भरमार को लेकर एक ज्ञापन दिया l इन नगर पार्षदों का कहना था कि चुनाव के दिनों में इन्होंने शहर में आवारा पशुओं को मुद्दा बनाकर जनता से वायदा किया था कि अगर हमारी कमेटी बनती है तो हम इस समस्या का समाधान करवाएंगे l प्रशासन के सहयोग से शहर को आवारा पशु मुक्त बनाएंगे इन्होंने जनता के वादे को धरातल उतारने के लिए यह कार्य किया l नूरपुर एसडीएम अरुण शर्मा ने नव निर्वाचित नगर पार्षदों को आश्वासन दिया कि आप की समस्या का समाधान करने के लिए नगर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा और इसमें आपका भी सहयोग बहुत जरूरी है उन्होंने शहर में कूड़े करकट के बढ़ते ढेर पर भी एसडीएम ने चिंता जताई है l

1.210 किलो चरस मामले में बैकवर्ड लिंकेज पर कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी गिरफ्तार

चित्र
 1.210 किलो चरस मामले में बैकवर्ड लिंकेज पर कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी गिरफ्तार  नूरपुर : विनय महाजन /  प्रदेश मे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर लगातार सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है। इसी कड़ी में थाना रेहन में दर्ज फिर एफ आई आर No. 41/26 दिनांक 13.04.2026 अंतर्गत धारा 20, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट में की जा रही गहन तफ्तीश के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।गिरफ्तार आरोपी का विवरण इस प्रकार से है शुक्रदीन पुत्र बघू, निवासी गांव तलेशा, डाकघर जडेरा, तहसील एवं जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश, उम्र 35 वर्ष हिमाचल प्रदेश l   गौरतलब है कि उक्त मामले में पहले पुलिस द्वारा दो आरोपियों रोबिन और यूसुफ निवासी जिला चंबा को 1 किलो 210 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण व मानवीय सूचना एवं विभिन्न पहलुओं की गहन पड़ताल के आधार पर बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए उक्त आरोपी को दबोचने में सफलता प्रा...

भीषण गर्मी से राहत पाने हिमाचल पहुंच रहे पर्यटक, लाहौल-स्पीति बना पहली पसंद

चित्र
  भीषण गर्मी से राहत पाने हिमाचल पहुंच रहे पर्यटक, लाहौल-स्पीति बना पहली पसंद केलांग : रंजीत लाहौली /  देश के मैदानी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राजस्थान दिल्ली हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और लू के थपेंड़ो से लोग बेहाल है ।ऐसे में हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी और सुकून भरी जगह की तलाश कर रहा है ।यही वजह है । बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश के हसीन वादियां की ओर रूख कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली और लाहौल स्पीति इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। जहां मैदानी इलाकों में लोग घर गर्म हवाओं से परेशान हैं ।वहीं हिमाचल की वीडियो में ठंडी हवा लोगों को सुकून दे रही है । लाहौल स्पीत में तापमान में 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है । जिससे यहां का मौसम बेहद सुहावना हो गया है। लाहौल स्पीति की बर्फ से ढकी चोटियां, नीला आसमान और ठंडी हवाएं पर्यटकों को मंत्र मुग्ध कर रही है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को गर...

धमेटा में सजेगा ऐतिहासिक लाबरू से प्रसिद्ध दंगल, 21 मई को गूंजेगी पहलवानों की हुंकार

चित्र
  धमेटा में सजेगा ऐतिहासिक लाबरू से प्रसिद्ध दंगल, 21 मई को गूंजेगी पहलवानों की हुंकार नूरपुर : विनय महाजन / पुरानी परंपराओं, मिट्टी की खुशबू और पहलवानी संस्कृति को जीवित रखने वाला ऐतिहासिक लाबरू नाम‌ से प्रसिद्ध दंगल एक बार फिर धमेटा की धरती पर सजने जा रहा है। गांव की एकता, युवाओं के उत्साह और बुजुर्गों की आस्था का प्रतीक बन चुका यह दंगल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी दंगल को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।कमेटी प्रधान अश्बनी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि महादेव दंगल कमेटी धमेटा द्वारा 21 मई को दोपहर 2 बजे विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दंगल में महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के नामी पहलवान भाग लेकर अपने दांव-पेच और ताकत का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी विपन पठानिया उपस्थित रहेंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त आईएएस विकास लाबरू शिरकत करेंगे।प्रधान अश्बनी राणा ने कहा कि दंगल केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: