मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया अधिकारियों के साथ अनुभव सांझा फीडबैक भी ली, कांगड़ा तथा चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना भी की
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया अधिकारियों के साथ अनुभव सांझा फीडबैक भी ली, कांगड़ा तथा चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना भी की पालमपुर, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त माननीय ज्ञानेश कुमार आज पालमपुर उपमंडल के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने उपमंडल के विभिन्न प्रशासनिक/चुनाव अधिकारियों के साथ चुनावों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने को लेकर अधिकारियों के साथ अपने व्यापक अनुभव साझा किए, साथ ही चुनावी प्रक्रिया के दौरान सामने आने वाली विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं और अधिकारियों की शंकाओं का मौके पर ही निवारण किया। प्रशासनिक बैठक के उपरांत, ज्ञानेश कुमार ने अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध 'वाह टी इस्टेट' (Wah Tea Estate) का दौरा किया। पालमपुर की प्राकृतिक खूबसूरती और सुरम्य वादियों को निहारते हुए उन्होंने यहाँ के नैसर्गिक सौंदर्य की जमकर सराहना की। इस मौके पर मौजूद स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें पालमपुर में संचालित हो रही विभिन्न पर्यटन गतिविधियों व भविष्य की संभावनाओं से भी अवगत करवाय...