पुलिस थाना फतेहपुर में मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक आयोजित!
पुलिस थाना फतेहपुर में मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक आयोजित! नूरपुर : विनय महाजन / जिला पुलिस नूरपुर के तहत पुलिस थाना फतेहपुर में पुलिस अधीक्षक नूरपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक अपराध समीक्षा और पुलिस कल्याण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला के समस्त एसडीपीओ, थाना प्रभारियों, पुलिस चौकी प्रभारियों और मुख्य लिपिक ने भाग लिया।पुलिस अधीक्षक नूरपुर ने हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कानून-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए समस्त पुलिस जिला स्टाफ के सामूहिक प्रयासों की जमकर सराहना की और पूरी टीम की पीठ थपथपाई।बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने, एनडीपीएस मामलों में वित्तीय जांच तेज करने और अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गएl अपराधिक समीक्षा के साथ एसपी नूरपुर द्वारा जवानों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके कल्याण व कार्यस्थल की स्थितियों में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान के लिए ड्यूटी के प्रति ...