पुलिस जिला नूरपुर में मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक मे जनहित में विशेष मुद्दों पर चर्चा
पुलिस जिला नूरपुर में मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक मे जनहित में विशेष मुद्दों पर चर्चा नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस अधीक्षक नूरपुर की अध्यक्षता में आज एक मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गयाl इस वैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त उप-मण्डल पुलिस अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, समस्त पुलिस चौकी प्रभारी, मुख्य लिपिक, प्रभारी सुरक्षा एवं प्रभारी साईबर सैल ने भाग लिया । बैठक के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण तथा अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया । इसके साथ ही एनडीपीएस ) मामलों की वित्तीय जांच, पी आई टी व एन डी पी एस एक्ट के प्रस्तावों तथा अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कड़े कदम उठाने की रणनीति तैयार की गई l बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी जांच को भी प्राथमिकता दी गई l इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर ठगी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों तथा अन्य साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित...