संदेश

पुलिस जिला नूरपुर में मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक मे जनहित में विशेष मुद्दों पर चर्चा

चित्र
  पुलिस जिला नूरपुर में मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक मे जनहित में विशेष मुद्दों पर चर्चा   नूरपुर : विनय महाजन /  पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस अधीक्षक नूरपुर की अध्यक्षता में आज एक मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गयाl इस वैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त उप-मण्डल पुलिस अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, समस्त पुलिस चौकी प्रभारी, मुख्य लिपिक, प्रभारी सुरक्षा एवं प्रभारी साईबर सैल ने भाग लिया । बैठक के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण तथा अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया । इसके साथ ही एनडीपीएस ) मामलों की वित्तीय जांच, पी आई टी व एन डी पी एस एक्ट के प्रस्तावों तथा अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कड़े कदम उठाने की रणनीति तैयार की गई l बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी जांच को भी प्राथमिकता दी गई l इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर ठगी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों तथा अन्य साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित...

रत्ती पंचायत में विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर मंथन, सफाई व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस

चित्र
  रत्ती पंचायत में विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर मंथन, सफाई व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस नेरचौक : अजय सूर्या / बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रत्ती में शनिवार को पंचायत प्रधान श्याम लाल की अध्यक्षता में विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपप्रधान पुष्प राज, सभी वार्ड सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र में सड़क, नालियों, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पंचायत के समक्ष रखे, जिन पर विचार-विमर्श के बाद आवश्यक निर्णय लिए गए। पंचायत प्रधान श्याम लाल ने कहा कि ग्राम पंचायत रत्ती में स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा सार्वजनिक स्थानों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य क्षेत्र का समग्र ...

बुजुर्गों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा मिलकर बनाती है सशक्त समाज : मलेंद्र राजन

चित्र
 बुजुर्गों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा मिलकर बनाती है सशक्त समाज : मलेंद्र राजन नूरपुर:-(विनय महाजन )  नूरपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत तहसील कल्याण अधिकारी, इंदौरा द्वारा आज मिनर्वा कॉलेज ऑफ एडुकेशन  में “इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग” विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों और युवाओं के बीच संवाद को बढ़ावा देना और आपसी समझ को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए जरूरी है कि नई और पुरानी पीढ़ी के बीच समन्वय बना रहे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा मिलकर एक सशक्त समाज का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी का झुकाव मोबाइल के अत्यधिक उपयोग की ओर बढ़ रहा है, जिससे सामाजिक संबंध प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन बुरी आदतों से दूर रहकर अपने बुजुर्गों के साथ समय बि...

जयसिंहपुर के विकास के लिए वचनबद्ध, हर जायज मांग पूरा करने को प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा

चित्र
 जयसिंहपुर के विकास के लिए वचनबद्ध, हर जायज मांग पूरा करने को प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा अप्पर हरोट में बाबा मृग सिद्ध मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने की शिरकत कहा-हरोट क्षेत्र में बस सेवा, पेयजल सुधार सहित विभिन्न मांगों का समाधान प्राथमिकता के तौर पर होगा जयसिंहपुर आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज अप्पर हरोट स्थित बाबा मृग सिद्ध मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर के विकास के लिए वह वचनबद्ध हैं और हर जायज मांग करने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हरोट क्षेत्र में बस सेवा बहाल करना, पेयजल में सुधार सहित सड़क निर्माण आदि पूर्ण करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए मनरेगा की शैल्फ में सामुहिक कार्यों को शामिल करें और किस...

कुण्डन काऊ सैन्च्यूरी के संचालन के ऊपर लगे आरोपों को प्रशासन गम्भीरता से ले :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

चित्र
 कुण्डन काऊ सैन्च्यूरी के संचालन के ऊपर लगे आरोपों को प्रशासन गम्भीरता से ले :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक          आज जिया , बडसर पंचायतों के नौजवान समाजसेवी रोहित चौहान व संजीव कुमार के नेतृत्व में  पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार से उनके आवास पर मिले । इन नौजवानो ने  बेहद चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था ने किस मकसद से इस काऊ सैन्च्यूरी का निर्माण करवाया था। आज  लगातार यहाँ मर रहे पशुओं को  यहाँ दबाकर यह स्थल एक किस्म का पशु कब्रिस्तान बनता जा रहा है।              इन नौजवानो ने पूर्व विधायक को स्मरण करवाया कि इन्साफ संस्था का यह नारा था "नहीं दिखेगा पालमपुर की सडको पर बेसहारा गऊ वंश" लेकिन यहाँ सड़कों पर यह ग ऊ वंश वैसे का वैसा ही दिखता नज़र आ रहा है।                  पूर्व विधायक ने इन नौजवानो को अवगत करवाया कि वह तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री जय ठाकुर , पशुपालन मन्त्री वीरेन्द्र कम्बर व काऊ सेवा आयोग के चेयरमैन अशो...

पुलिस जिला नूरपुर में मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक का आयोजन: सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण एवं आधुनिकीकरण पर रहा विशेष जोर

चित्र
 पुलिस जिला नूरपुर में मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक का आयोजन: सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण एवं आधुनिकीकरण पर रहा विशेष जोर                      आज पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त उप-मण्डल पुलिस अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, समस्त पुलिस चौकी प्रभारी, मुख्य लिपिक, प्रभारी सुरक्षा एवं प्रभारी साईबर सैल ने भाग लिया । बैठक के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण तथा अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया । इसके साथ ही एनडीपीएस (NDPS) मामलों की वित्तीय जांच, PIT ND&PS Act के प्रस्तावों तथा अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कड़े कदम उठाने की रणनीति तैयार की गई । बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी जांच को भी प्राथमिकता दी गई । पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर ठगी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों तथा अन्य सा...

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर इंडियन टैलेंट ओलम्पियाड परीक्षा में राज्य स्तर पर अपना स्थान बनाया है

चित्र
 तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर इंडियन टैलेंट ओलम्पियाड परीक्षा में राज्य स्तर पर अपना स्थान बनाया है इस परीक्षा को कुशल संचालन और मार्गदर्शन के लिय विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा जी को बेस्ट प्रधानाचार्य के रूप में प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया है और विद्यालय को गोल्डन स्कूल  अवार्ड से नवाजा गया है  और अध्यापकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है इस परीक्षा में विधालय के  सात विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है जिनमें से राज्य स्तरीय टॉपर विद्यालय की छात्रा आरोही मनहास को 1200/की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है और विद्यालय के छात्र अथर्व शर्मा को 1000/की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई  और शेष सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है जिसमें समर्थ डड़बाल ,पार्थ गुलेरिया,कनिका चौधरी,आरोही मनहास,अथर्व शर्मा,रेयांश चौधरी, और अद्विक धीमान इस उपलक्ष्य पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और प्रधानाचार्य राकेश राणा जी ने सभी बच्चों को उनके शानदार प्रदर...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: