सतलुज दरिया से लगते और आसपास के गांवों में आबकारी विभाग और पुलिस को 19 चालू भट्ठियां मिलीं

 


सतलुज दरिया से लगते और आसपास के गांवों में आबकारी विभाग और पुलिस को 19 चालू भट्ठियां मिलीं

ब्यूरो: जालंधर देहात में सतलुज दरिया के किनारे बसे 45 गांवों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब तैयार होती है। शराब की छोटी फैक्टरियां धड़ल्ले से चल रही हैं। इनमें फिल्लौर, शाहकोट, लोहियां मेहतपुर, बिलगा, नूरहमल थानों के गांव हैं जो सतलुज दरिया से सटे हैं। 


भट्ठियों से तैयार लाहन और अवैध शराब के सप्लायर जालंधर-लुधियाना बार्डर पर बसे गांव गन्ना के तस्कर हैं जो आसपास के गांवों और शहरों में उसे बेच रहे हैं। सतलुज दरिया से लगते और आसपास के गांवों में आबकारी विभाग और पुलिस दोनों की टीमें सक्रिय रहती हैं। पिछले 4 महीने में आबकारी विभाग के जालंधर ईस्ट और वेस्ट ए-बी की टीमों ने 706 स्थानों पर रेड की और सतलुज दरिया में पानी के बीच उभरे टापुओं पर ड्रोन से सर्च अभियान चलाया। 

19 चालू भट्ठियां मिलीं, कहीं बालू में, कहीं छप्पड़ में तो कहीं गोबर के बीच में गड्ढे खोदकर गाड़े गए लाहन के ड्रम बरामद हुए। आबकारी विभाग ने 6 लाख 87 हजार 590 लीटर लाहन और 3636 लीटर शराब बरामद की। आबकारी विभाग और पुलिस ने सप्लाई चेन ब्रेक करने के लिए पिछले 4 महीने में 604 नाके लगाए और सघन चेकिंग की, जिसमें 85 एफआईआर दर्ज कर 82 लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर