सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत,तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

 


सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत,तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर 

ब्यूरो : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली नोबेल फैक्ट्री के सामने की बताई जा रही है। पीलीभीत की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार दंपति को पीछे से आ रहे सामान से लदे ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद मामले की सूचना बरखेड़ा थाना पुलिस को दी गई। बरखेड़ा थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसे में 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हुई हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।

थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। इसके अलावा ट्रक ड्राइवर का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त होने के बाद परिवार वालों को मामले की जानकारी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद मौके पर ही चारों की मौत हो गई थी। वहीं ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया। फिलहल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर