विकास खंड नादौन की पंचायत में विकास कार्यों के लिए आया सरकारी सीमेंट खराब होने के लगे आरोप

Demo pic

हिमाचल मीडिया ब्यूरो/
विकास खंड नादौन की पंचायत में विकास कार्यों के लिए आया सरकारी सीमेंट खराब होने के लगाए आरोप 


जिला परिषद सदस्य संजय कुमार ने कहा कि विकास खंड नादौन की एक ग्राम पंचायत कुछ दिन पहले एक पंचायत के लोगों ने फोन के माध्यम से शिकायत की थी कि गांव में कई दिनों से सीमेंट रखा हुआ है।जिसे पंचायत निर्माण कार्यों में इस्तेमाल नहीं कर रही है। जब वहां जाकर देखा तो एक जगह 90 बैग, जबकि दूसरी जगह 50 बैग सीमेंट पाया गया। यह सीमेंट के बैग पूरी तरह से खराब हो चुके थे। 

उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी विकास खंड अधिकारी आकांक्षा शर्मा को दी गई।


इस बारे में आकांक्षा शर्मा ने कहा कि शिकायत आई है। मौके पर जाकर जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी। वहीं पंचायत के प्रधान ने कहा कि कुछ लोग बेवजह विकास कार्यों में अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधान ने कहा कि पंचायत में निर्माणाधीन चैकडैम के लिए करीब एक माह पूर्व सीमेंट आया है। लेकिन विस चुनावों की आचार संहिता के कारण कार्य बंद करने पड़े। उन्होंने कहा कि सारे आरोप निराधार हैं, कोई भी व्यक्ति मौके पर आकर सीमेंट की क्वालिटी चेक कर सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर