पांच वर्षों में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी:CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

 


हिमाचल मीडिया ब्यूरो/ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले पांच वर्षों में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी और लोगों को पारदर्शी, संवेदनशील और स्वच्छ प्रशासन मुहैया कराएगी। उन्होंने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमारे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निराशा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नीतियों को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का है और सभी को पिछली हार से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज का संघर्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मजबूत भविष्य की नींव रखेगा। उन्होंने जोर दिया कि संघर्ष करने की क्षमता रखने वाले ही चुनौतियों से पार पा सकते हैं।

उन्नहोनें कहा कि यह कांग्रेस की विचारधारा की ही देन है कि एक आम कार्यकर्ता को कॉलेज के कक्षा प्रतिनिधि से लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति , भारतीय युवा कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद दिया है। उन्होंने कहा कि आज वह भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के कार्यालयों में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत को नमन करने आए हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी शुरुआत और जड़ों को कभी न भूलें ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर