हरित ईंधन को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन


चंबा:जितेन्द्र खन्ना/
प्रदेश सरकार द्वारा हरित ईंधन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डीसी राणा ने की। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए स्थान चयनित करें। सभी विभागीय अधिकारी अपने कार्यालय परिसरों, पार्किंग स्थलों, पेट्रोल पंप ,बस स्टैंड व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए स्थान चयनित कर उपायुक्त कार्यालय को प्रेषित करें। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर भूमि चयन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जिला में इलेक्ट्रिक वाहनों के अधिक से अधिक प्रयोग पर विशेष बल दिया जाएगा और इसकी शुरुआत सरकारी वाहनों से की जा सकती है। जिसके लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों की उपलब्धता होना भी जरूरी है। डीसी राणा ने कहा कि सरकारी विश्राम गृहों, सार्वजनिक स्थानों, सडक़ किनारे खाली जमीन, होटल-रेस्तरां और ढाबों के आस-पास भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा सकते हैं। इसलिए संबंधित विभाग ऐसे संभावित स्थानों की सूची भी भेज सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर