संदेश

2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

3 साल लगातार जेल में रहने के बाबजूद भी नही सुधरा डमटाल का चिट्टा तस्कर ,

चित्र
 3 साल लगातार जेल में रहने के बाबजूद भी नही सुधरा डमटाल का चिट्टा तस्कर , फिर घर से शुरू किया चिट्टे का कारोबार , चढ़ा पुलिस के हत्थे फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / आपको बता दें डमटाल के बार्ड नम्बर 9 का निबासी सुखदेब स्पुत्र नानकू 3 साल लगातार जेल की हबा खाने के बाद भी नही सुधरा , जेल से निकलते ही फिर शुरू किया चिट्टे का कारोबार और पकड़ा गया । इस बारे बिस्तार से जानकारी देते हुए SP नुरपुर अशोक रत्न ने बताया उक्त आरोपी पिछले 20 सालों से भिन्न -भिन्न अबैध गतिबिधियों में शामिल रहा है । कहा उक्त आरोपी के खिलाफ़ पहला मामला 2 मई 2003 को पंजाब के दीनानगर में दर्ज हुआ था उसके बाद 16 जून 2006 को इंदौरा ,फिर 14 फरबरी 2007 को इंदौरा ,फिर 17 नबम्बर 2007 को पठानकोट ,फिर 11 अगस्त 2009 को पठानकोट ,फिर 15 सिंतम्बर 2011 को ,फिर 12 अगस्त 2014 को इंदौरा ,फिर 6 जुलाई 2016 को इंदौरा ,फिर 5 अगस्त 2020 को डमटाल ,फिर 13 अगस्त 2020 को डमटाल और अब 30 दिसम्बर 2023 फिर डमटाल में चिट्टे के साथ पकड़ मामला दर्ज किया गया है । बताया उक्त आरोपी को माननीय न्यायलय ने 13 अगस्त 2020 से लेकर 18 अगस्त 2023 तक न्यायिक हिरास...

बड़सर के आदर्श शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर जनवरी 2024 में होने वाली पैरा ओलंपिक खेलों में गोवा में चयन

चित्र
बड़सर के आदर्श शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर जनवरी 2024 में होने वाली पैरा ओलंपिक खेलों में गोवा में चयन जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के आदर्श शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर जनवरी 2024 में होने वाली पैरा ओलंपिक खेलों में गोवा में चयन।बड़सर के बिझड व्लाक पंचायत बलयाह गांव बढ़नी के आदर्श शर्मा टी 42 वर्ग में दौड़ में भाग लेंगे। आदर्श शर्मा जवाहरलाल नेहरू फाइन आर्ट कालेज  शिमला से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आदर्श शर्मा पहले भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश व जिला हमीरपुर का नाम रोशन कर चुके हैं। इसके अलावा आदर्श शर्मा पेंटिंग व माडल प्रतियोगिता और क्रिकेट में दिसम्बर 2023 में भाग लेकर अपने जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। आदर्श शर्मा 2017 से 2023 तक  कई अधिकारी व विधायकों को अपने हाथों से बनाईं पेंटिंग व स्कैच भेंट कर चुके हैं। एस डी एम बड़सर रोहित शर्मा जी व एस एच ओ बड़सर के प्रवीण राणा जी और समाज कल्याण अधिकारी गीता मैडम जी तथा ग्राम पंचायत प्रधान बलवीर जसवाल जी समय-समय पर सहायता करके मनोवल बढ़ाते रहते हैं। हम इनके आभारी हैं।यदि दिव्यांग बच्चों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर ...

लारथ पँचायत उपप्रधान ने बरोह में मीडिया के माध्यम से पँचायत के कार्यो पर उंगली उठाते हुए मांगी कार्यबाही

चित्र
  लारथ पँचायत उपप्रधान ने बरोह में मीडिया के माध्यम से पँचायत के कार्यो पर उंगली उठाते हुए मांगी कार्यबाही फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / आपको बता दें बिकास खँड फतेहपुर की पँचायत लारथ के उपप्रधान संजय कुमार ने बरोह में मीडिया के माध्यम से स्थानीय पँचायत के खिलाफ कार्यबाही की मांग की है । उंन्होने कहा पँचायत ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया है । कहा जो बाटरकूलर उन्हें स्थानीय डीलर 35 से 38 हजार रु की दर पर दे रहा था । वहीं पँचायत ने अन्य जगह से 49 हजार 500 रु की दर से खरीदे है । जिस कारण पँचायत ने सरकारी पैसे की फिजूलखर्ची की है । कहा और भी कई ऐसे कार्य हैं जहां पर पँचायत ने पारदर्शिता नही बर्ती है । उंन्होने सरकार से अपील की है कि उक्त पँचायत की कार्यप्रणाली की जांच करते हुए पँचायत के खिलाफ उचित कार्यबाही अमल में लाई जाए

आधुनिक शिक्षा को सर्वसुलभ बनाना प्रदेश सरकार की वचनबद्धता - नरेश चौहान

चित्र
  आधुनिक शिक्षा को सर्वसुलभ बनाना प्रदेश सरकार की वचनबद्धता - नरेश चौहान राजकीय उच्च विद्यालय धारों की धार का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक शिक्षा को सर्वसुलभ बनाकर युवाओं को भविष्य का उत्तरादायी नागरिक बनाने के लिए कृत संकल्प है। नरेश चौहान आज सोलन की ग्राम पंचायत शमरोड़ के धारों की धार स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे। नरेश चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी पूरे विश्व में संचार का सशक्त माध्यम है। ऐसे में यह आवश्यक है कि हमारे छात्र छोटी कक्षाओं से ही अंग्रेजी भाषा की जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार ने सभी सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा आरम्भ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के छात्र सुगमता से आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे। प्रमुख मीडिया सलाहकार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सोच सभी क्षेत्रों का स...

उपायुक्त एवं जिला क्रीड़ा संघ कल्लू के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में जिला क्रीड़ा परिषद कल्लू की एक बैठक आयोजित की गई

चित्र
  उपायुक्त एवं जिला क्रीड़ा संघ कल्लू के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में जिला क्रीड़ा परिषद कल्लू की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला क्रीड़ा परिषद से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई  बैठक में कुल्लू में निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को संचालित करने संबंधी उन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई ताकि अधिक युवाओं तथा खेल प्रेमियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया की खाली समय में खिलाड़ियों को ढालपुर इंडोर स्टेडियम के बैडमिंटन टेबल टेनिस के कोर्ट निजी कोच को संचालन के लिए 150 रुपए प्रति घंटा के हिसाब से फीस निर्धारित करने का प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया जिससे इसका लाभ आधिकारिक खिलाड़ियों को मिल सके । बैडमिंटन के लिए एक महीने का मुफ्त प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जाएगा ताकि अधिकाधिक खेल प्रेमी इस सुविधा के बारे में जानकारी इसमें अपनी रुचि विकसित कर सकें । उपायुक्त ने परिसर में सीसीटीवी कैमरा तथा पीने के पानी के फिल्टर की व्यवस्था करने हेतु एस्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए उन्होंने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को परिसर में पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के भी...

जायका ने दिखाई राह,स्वरोजगार की ओर बढे कठोगण वासियों के कदम,आर्थिकी हुई मजबूत ।

चित्र
  जायका ने दिखाई राह,स्वरोजगार की ओर बढे कठोगण वासियों के कदम,आर्थिकी हुई मजबूत ।                 सरकाघाट  जापान अन्तराष्ट्रीय सहयोग एंजेसी (जायका)द्वारा वित पोषित हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबन्धन और आजीविका सुधार परियोजना के तहत प्रदेश के 7 जिलों- मंडी, कुल्लू,लाहौल स्पीति,किन्नौर,शिमला, कांगड़ा,बिलासपुर में 460 ग्राम स्तर पर वन विकास समितियां और 900 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं जिसके अन्तर्गत लोगों की आर्थिकी में सुधार के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगभग 24 आय सृजन गतिविधियां कार्यशील हैं जिनमें मुख्यतःमशरूम उत्पादन, हथकरघा, चीड़ की पत्तियों से बने सजावटी सामान सीरा सेपू बड़ी, टौर की पतले बनाना इत्यादि हैं ।जायका प्रोजैक्ट रेंज सरकाघाट में 2018 को शुरू हुआ व इसमें बर्ष 2020 से कार्य शुरू हुआ । इसमें मुख्यतः 7 वीएफडीएस बनाए जिनमें 14 स्वयं सहायता समूह बने हैं। परियोजना से लाभान्वित ऐसा ही एक गांव सरकाघाट उपमंडल की भदरौता क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिक्क...

प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से जन हित का संकल्प पूर्ण करने की और अग्रसर :प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान

चित्र
प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से जन हित का संकल्प पूर्ण करने की और अग्रसर :प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से जन हित का संकल्प पूर्ण करने की ओर अग्रसर है तथा राज्य सरकार अपनी सभी 10 गारंटियों को पूरा करने के साथ-साथ विभिन्न निर्णयों के माध्यम से देश में आम आदमी के कल्याण के अमिट आदर्श स्थापित करेगी। नरेश चौहान आज यहां मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कार्यकाल के पहले ही वर्ष में न केवल तीन गारंटियां पूरी कर ली हैं अपितु हिमाचल देश का ऐसा पहला राज्य भी बन गया है जहां न्यू पेंशन योजना के कर्मियों को पुरानी पेंशन मिलना भी आरंभ हो गई है। अब तक 500 से अधिक कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिला है। प्रधान मीडिया सलाहकार ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने जहां राज्य को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है वहीं छठे वेतन आयोग की 11,000 करोड़ रूपए की देनदारियां भी विरासत में दी हैं। उन्होंने ...

शिमला विंटर कार्निवल के छठे दिन जिला चम्बा और शिमला के सांस्कृतिक दलों ने लोगों का किया मनोरंजन

चित्र
शिमला विंटर कार्निवल के छठे दिन जिला चम्बा और शिमला के सांस्कृतिक दलों ने लोगों का किया मनोरंजन  ( हिमाचल मीडिया शिमला ब्यूरो गायत्री गर्ग )  शिमला विंटर कार्निवल के छठे दिन जिला चम्बा और शिमला के सांस्कृतिक दलों ने लोगों का मनोरंजन किया। जिला चम्बा से नाग सांस्कृतिक दल सामरा ने गद्दी नृत्य और जिला शिमला से शिवरंजनी सांस्कृतिक दल बलग ने नाटी की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त, शिमला का झूरी गायन, दयालु राम व जगदेई ने मुसादा गायन, किशोर कुमार व भूपेश शर्मा ने गजल, लोक गायिका रौशनी शर्मा व इशांत शर्मा ने गायन की प्रस्तुति दी जिसका लोगों ने खूब आनंद उठाया। एनजेडसीसी पटियाला के भांगड़ा दल पंजाब ने भी अपनी प्रस्तुति दी। हिम युवा रंग महोत्सव के तहत नाटक का मंचन आज राजकीय महाविद्यालय सोलन के छात्रों ने नाटक जानेमन, राजकीय महाविद्यालय आनी के छात्रों ने नाटक नदी गायब है तथा राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के छात्रों ने सादत हसन मंटो के एक अफसाने पर आधारित नाटक तमाशा का मंचन किया।  इसी प्रकार 31 दिसम्बर को राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की छात्राएं प्रस्तुत करेगी नाटक मुकदर का सिकन्द...

प्रदेश सरकार ने प्राइमरी कक्षा से ही अंग्रेजी की कक्षाएं आरंभ करने का लिया निर्णय - जगत सिंह नेगी

चित्र
प्रदेश सरकार ने प्राइमरी कक्षा से ही अंग्रेजी की कक्षाएं आरंभ करने का लिया निर्णय - जगत सिंह नेगी 9 करोड़ 18 लाख रूपये से निर्मित 6.5 किलोमीटर लंबी सापनी संपर्क सड़क का उद्घाटन किया 1 करोड 88 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक पाठशाला सापनी का भी किया उद्घाटन  ग्राम पंचायत सापनी के कनई गांव का किया दौरा सुनी जनसमस्याएं राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर में 9 करोड़ 18 लाख रूपये से निर्मित 6.5 किलोमीटर लंबी सापनी संपर्क सड़क तथा 1 करोड 88 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक पाठशाला सापनी का उद्घाटन किया। राजस्व मंत्री ने ग्राम पंचायत सापनी के कनई गांव का दौरा किया और जनसमस्याएं सुनी। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल में आपदा के समय राहत एवम पुनर्वास का कार्य तेजी से किए गए जिससे प्रदेश के प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशील है इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने विशेष राहत पैकेज को मंजूरी प्रदान की...

लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से आज वरिष्ठ सहायक मोहन सिंह जिन्ना सेवानिवृत हुए

चित्र
जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से वरिष्ठ सहायक मोहन सिंह जिन्ना सेवानिवृत लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से आज वरिष्ठ सहायक मोहन सिंह जिन्ना सेवानिवृत हुए ( हिमाचल मीडिया शिमला ब्यूरो गायत्री गर्ग )  जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से आज वरिष्ठ सहायक मोहन सिंह जिन्ना सेवानिवृत हो गए हैं, जिन्होंने विभाग में 26 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी है। मोहन सिंह जिन्ना ने 01 फरवरी, 1997 में निदेशालय, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में अपनी सेवाएं लिपिक के पद पर देनी आरम्भ की। वह फरवरी, 2002 में कनिष्ठ सहायक के पद पर तथा जनवरी, 2020 में वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत हुए। इन्होंने अपनी पूरी सेवाएं निदेशालय एवं जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला में ही दी। मोहन सिंह जिन्ना सूचना एवं जन सम्पर्क मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन में 1997 से लेकर वर्तमान अवधि तक अध्यक्ष के पद पर आसीन रहे। इसके अतिरिक्त जिला कर्मचारी महासंघ एसोसिएशन में दो बार प्रेस सचिव के पद पर तथा राज्य कर्मचारी महासंघ एसोसिएशन में तीन वर्ष तक प्रेस सचिव के पद पर भी कार्य किया। इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क अधिक...

हिम साई ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक पाठ‌शाला तिनवड़ का वार्षिक परितोषिक समारोह

चित्र
हिम साई ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक पाठ‌शाला तिनवड़ के वार्षिक परितोषिक समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में घनश्याम शर्मा  ( पालमपुर केवल कृष्ण शर्मा )  हिम साई ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक पाठ‌शाला तिनवड़ का वार्षिक परितोषिक  समारोह हुआ जिसमें घनश्याम शर्मा पूर्व कर्मचारी एवम पेंशनर कल्याण बोर्ड के उपाध्‌यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए तथा  कुशमलता तो बीडीसी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। साथ में गणमान्य लोग पचायतों के प्रधान, वार्ड सदस्य पूर्व बीडीसी सदस्य प्रताप चन्द प्राकम भी उपसथित रहे । मुख्य अतिथि ने बच्चों के रंगा रंग कार्यक्रम के लिए रु 6100 भेट किए। मुख्य अतिथि महोदय ने सभी अविभावकों का तथा स्कूल के चेयर मैन इंजीनियर हेम राज ने मुख्य अतिथि को शाल, वैज, तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रिंसीपल रितू वर्मा ने सालाना रिपोर्ट पढ़ी और पारितोषिक वितरण कार्यक्रम भी किया गया। तत्पश्चात कांगड़ी धाम का आयोजन हुआ।  इस अवसर पर प्रधान दुर्ग पचायत, कपूर चन्द, प्रधान ज्ञान चन्द, उपप्रधान राजिन्द्र राणा, उपप्रधान मनीष कुमार, बार्ड सदस्य रवि कुमार, ...

3 जनवरी से शुरू होगा मीडिया टी-ट्वेंटी चैलेंजर कप,12 टीम के कप्तानों को बांटी गई जर्सीया

चित्र
3 जनवरी से शुरू होगा मीडिया टी-ट्वेंटी चैलेंजर कप,12 टीम के कप्तानों को बांटी गई जर्सीया ( पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा ) पालमपुर स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा पांचवां मीडिया क्रिकेट टी- ट्वेंटी चैलेंजर कप जनवरी 2024 में पालमपुर शहीद विक्रम बतरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। पालमपुर स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष मंजूर अहमद बबलू ने जानकारी देते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2018 में हुई थी । इस बार 12 टीम एसडीएम इलेवन, प्रेस इलेवन, पालमपुर वाररियर्स, गोल्ड हिल क्लब डरोह, ट्रेकिंग टाइगर बंदला, कपूर वाररियर्स टासी जोंग, वाररियर्स नूरपुर, नगरी हिमालयन, एचपीएसईबी बोर्ड इलेवन, बार वाररियर्स, भवारना ट्रेडर्स व जयसिंहपुर इलेवन भाग लेंगी सभी टीमों के कप्तानों को आज ड्रेस दे दी गई है । इस टूर्नामेंट का आगाज समाजसेवी राजीव जम्वाल द्वारा जाएगा वही फाइनल मैच टूर्नामेंट के समापन  के मौके पर  पालमपुर में विधायक एब सीपीएस आशीष बुटेल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता पर पहुंचे तहसीलदार सार्थक शर्मा पालमपुर

चित्र
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता पर पहुंचे तहसीलदार सार्थक शर्मा पालमपुर ( पालमपुर केवल कृष्ण शर्मा ) गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से हुआ। तहसीलदार सार्थक शर्मा पालमपुर ने खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन कर समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। महाविद्यालय के निदेशक व प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ व स्मृति स्नेह चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।  दो दिवसीय इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की जमकर सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्वस्थ रहने के लिए खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक, मानसिक विकास बल्कि चरित्र निमार्ण में भी सहायक होती हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. शिल्पी ने किया। मुख्याथिति ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों से सर्वप्रथम मार्च पास्ट की सलामी ली। तदुपरांत महाविद्यालय की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा मीनाक्...

बाल विकास परियोजना चम्बा और मैहला में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए गठित समिति की मासिक बैठक का आयोजन हुआ

चित्र
बाल विकास परियोजना चम्बा और मैहला में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए गठित समिति की मासिक बैठक का आयोजन हुआ   अरुण कुमार शर्मा, एसडीएम चम्बा  ( चंबा : जितेन्द्र खन्ना ) एसडीएम चम्बा के कार्यालय कक्ष में आज बाल विकास परियोजना चम्बा और मैहला में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए गठित समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अरुण शर्मा ने की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की पात्रता और दिए जा रहे लाभों की जानकारी के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाए ताकि कोई भी पात्र इस योजना से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि विकासखंड चम्बा में योजना के पात्र 66 निराश्रित बच्चे और विकासखंड महिला के 89 पात्र निराश्रित बच्चों का अभी तक चयन कर पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत निराश्रित बच्चों को रहने के लिए आवास, भूमिहीन बच्चों को तीन बिस्वा जमीन, उत्तम शिक्षा प्राप्त करने के लिए नि:शुल्क कोचिंग, व्यावसायिक प्रशिक्षण, विवाह के लिए 2 लाख, जो निराश्...

बदलती तस्वीर पुस्तक का हुआ विमोचन

चित्र
बदलती तस्वीर पुस्तक का हुआ विमोचन चंबा : जितेन्द्र खन्ना  शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरु जिला चंबा में जिला चंबा की सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक प्रथाओं और नवाचारों को समाहित करने वाली पुस्तक बदलती तस्वीर का विमोचन जिला परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला चम्बा सुमन मन्हास के कर कमलों से हुआ। इस विमोचन कार्यक्रम में इस पुस्तक निर्माण समिति के सदस्य जिसमें डॉ. कविता बिजलवान, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता युद्धवीर टंडन, राज्य पुरस्कार विजेता दीपक कुमार,  किरण कुमार, शाम लाल, धर्मदेवा, रवि शर्मा,सुरेंद्र शर्मा,रेखा गखर,पवन जरियाल,अनुपम शर्मा शामिल रहे। यह पुस्तक जिला चंबा की श्रेष्ठ शैक्षिक प्रथाओं शैक्षिक नवाचारों,शिक्षकों एवं विद्यालयों की सफलता की कहानियां और जिला चंबा के आंचलिक शैक्षिक खेल खिलौना पर आधारित पुस्तक है इस पुस्तक में लगभग 70 से ज्यादा क्यूआर कोड सम्मिलित किए गए हैं जिनके माध्यम से विभिन्न गतिविधियों को देखा जा सकता है।इसके अतिरिक्त यह पुस्तक क्यूआर कोड के माध्यम से भी खोली जा सकती है। पुस्तक के आवरण पृष्ठ पर दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम...

विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी के कथोग में नवाजे होनहार

चित्र
विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी के कथोग में नवाजे होनहार ज्वालामुखी : विधायक संजय रत्न ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये। ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके। विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग के वार्षिक समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।   विधायक ने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि छात्र अपने सहपाठियों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव संस्थान में वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने का अवसर होता है। इसके आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और छात्रों को उचित मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार करने की दिश...

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय के सभा कक्ष परिवर्तनशीलता विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

चित्र
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय के सभा कक्ष परिवर्तनशीलता विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन   ( पालमपुर केवल कृष्ण शर्मा )  शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय के सभा कक्ष में हाइब्रिड मोड पर कृषि, आर्थिकी,पर्यावरण क्षेत्र में अनुकूल जलवायु परिवर्तनशीलता विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन मुख्य संरक्षक प्राचार्य डॉ अनिल आजाद के दिशा निर्देशन में किया गया । सम्मेलन देर सायं तक चला। आयोजन का शुभारंभ आयोजन समिति द्वारा सम्मानित अतिथियों को रोजर्ट लगाना तथा दीप प्रज्वलन , सरस्वती वंदन जैसी औपचारिकताओं से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश मुख्य संसदीय सचिव श्री आशीष बुटेल ने की। समिति के समन्वयक डॉ सुनील कटोच ने संबंधित विषय का अभिप्राय और रूपरेखा स्पष्ट करते हुए विषय की आधुनिक संदर्भ में आवश्यकता को तथ्यों से प्रमाणित किया डॉ आजाद ने समस्तजनों का अभिनंदन करते हुए विषय के व्यावहारिक पक्षों पर ध्यान केंद्रित किया और कहा कि ऐसी परियोजनाओं से भावी पीढ़ी की आवश्यकताओं के माध्यम तलाशे जा सकते हैं और समृद्धि के मार्ग प्रशस्त किये जा सकते...

कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा धमेटा के वैनर तले वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

चित्र
कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा धमेटा के वैनर तले वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन फतेहपुर वलजीत ठाकुर   महिला मण्डल धमेटा डैलीगेट उपेन्द्र गुलेरिया अध्यक्षता मे किया गया जिसमे ए टी एम फरौड, नया खाता खोलना ,कृषि कार्ड वनाना,मात्र 20 रुपये मे 2लाख का वीमा करवाना महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह मे सस्ते दरो की अदायगी पर ऋण उपलब्ध करवा कर स्वयं रोजगार अपना कर उन्हें आत्म निर्भर वनाना सस्ते दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने वारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई इस अवसर माया स्वयं सहायता समुह को 3लाख का ऋण अवटित किया गया सोसाइटी के कांगडा सहकारी वैक से अमित गुलेरिया अमित कुमार कृष्ण कुमार मनमोहन सिह महिला मण्डल प्रधान आशा देवी सचिव मजु देवी सुमन सुषमा देवी रजनी देवी वीडीसी निशा देवी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे

गुरुकुल पब्लिक स्कूल सदवां में आज वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ

चित्र
गुरुकुल पब्लिक स्कूल सदवां में आज वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ  फतेहपुर वलजीत ठाकुर जिसमें गुरुकुल के पब्लिक  स्कूल के  डायरेक्टर  ज्योति सौगुनी , प्रिंसिपल कुमुद शर्मा ने  कार्यक्रम की अध्यक्षता की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप मे  नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का  उपस्थित हुए | इस अवसर पर प्रिंसिपल कुमुद शर्मा  व समस्त अध्यापकगणों तथा छात्रों ने आए हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का भव्य  स्वागत किया   और  नन्हे बच्चों द्वारा अतिथियों के लिए विशेष स्वागत गीत का मंचन किया गया। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी के दिलों को जीत लिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम को देखकर अपार प्रसन्नता हुई है, विद्यालय के प्रत्येक छात्र ने मंच पर अनेक राज्यों की वेश - भूषा तथा ऐतिहासिक  नृत्य शैली प्रस्तुत की और सभी के दिलों को जीत लिया। अतिथियों ने बताया कि इस कार्यक्रम के द्वारा इतने आनंद की अनुभूति उन्हें कभी प्राप्त नही हुई। उनके लिए यह एक अविस्मरणीय पल है। उन्हो...

राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग स्कूल में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया

चित्र
राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग स्कूल में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया राजकीय प्राथमिक पाठशाला  दधोग  स्कूल में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया और यहां कार्यक्रम गीतांजलि शर्मा  की अध्यक्षता मे किया गया इस कार्यक्रम में आज के मुख्य अतिथि  श्री जय प्रकाश थे इसके साथ सभी विशिष्ट सदस्यों खंड शिक्षा अधिकारी हरि राम चंदेल सोलन ने विशेष रूप से भाग लिया और सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का स्वागत पाठशाला की  स्टाफ के द्वारा चिन्ह देकर सम्मानित किया  कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत वंदना द्वारा की गई   अन्य सभी लोगों द्वारा बहुत सराहना की गई की गई पाठशाला के सभी बच्चों ने अपनी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुत की  वहां मुख्य अतिथि ने अपनी भाषण में बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया  मुख्य अतिथि द्वारा गत वर्ष की छात्र-छात्राओं की स्मृति चिन्ह देखकर प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्रा  को पुरस्कार दिए गए जिसमें सभी बच्चों की माता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस कार्यक्रम में लगभग  सौ लोगों ने ...

फतेहपुर भाजपा को लगा तगड़ा झटका , उभरने को लगेगा समय

चित्र
फतेहपुर भाजपा को लगा तगड़ा झटका , उभरने को लगेगा समय  फतेहपुर : वलजीत ठाकुर फतेहपुर भाजपा को बीती रात एक तगड़ा झटका लगा है । जिससे उभरने के लिए अब फतेहपुर भाजपा को लंबा समय लग सकता है । आपकी जानकारी को बता दें फतेहपुर के कस्बा पल्ली से सबंन्धित भाजपा के कर्मठ नेता डॉक्टर सतीश शर्मा का लंबी बीमारी के बाद देर रात चंडीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया । जोकि करीब 70 बर्ष के थे । बता दें डॉक्टर सतीश शर्मा एक ऐसी शख्शियत थे । जो पार्टी में विपरीत परिस्थितियां होने के बाबजूद भी पार्टी के साथ तन -मन -धन से डटे रहे । वहीं फतेहपुर में सबसे पुराने पार्टी के कार्यकर्ता होने के बाबजूद भी उन्हें विधानसभा की टिकट की कभी चाह नही रही । बल्कि कई बार विधानसभा चुनाव में हाई कमान द्बारा चुनाव लड़ने को भी कहा गया । लेकिन उनके लिए पार्टी ही सर्रवोपरी ही । वहीं शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव पल्ली में किया गया । जहां पर सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम बिदाई दी । उनकी अंतिम यात्रा में नुरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का , पूर्व मंत्री राकेश पठानिया , पूर्व विधायक ज्वाली अर्जुन ठाकुर , भ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: