धमेटा में एयरटेल के मोबाईल टावर को लगी आग ,करीब 20 लाख रु का हुआ नुकसान

धमेटा में एयरटेल के मोबाईल टावर को लगी आग ,करीब 20 लाख रु का हुआ नुकसान 


फतेहपुर : वलजीत ठाकुर /

बुधबार सुबह करीब 4 बजे धमेटा में एयरटेल के मोबाईल टावर को अचानक आग लग गई ।

जिस कारण करीब 20 लाख रु का नुकसान होने का अनुमान है ।

अग्निशमन बिभाग की तरफ से प्रशामक राजीब सिंह ,प्रशामक भूपेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 4 बजे धमेटा निबासी विक्रांत पठानिया स्पुत्र रजिंदर सिंह ने फोन के माध्यम से जानकारी दी कि उनके घर के समीप लगे एयरटेल के टाबर में आग लगी हुई है ।

जिस पर टीम में गृहरक्षक अमरीक सिंह ,चालक अजय कुमार तुरन्त अग्निशमन बाहन लेकर घटनास्थल पर पहुँचे ब बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।

बताया आगजनी से करीब 20 लाख रु का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है ।

वहीं टीम ने आगजनी की चपेट में आने से एक मकान ,एक पशुशाला ब साथ लगते खेतों में लगी गेंहू की फसल को बचा लिया है ।

इसके साथ ही टाबर के कुछ उपकरणों को भी जलने से बचा लिया है ।

उंन्होने लोगों से अपील की है कि आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही तुरन्त 01893256899 पर फोन कर सही -सही जानकारी दें ।

ताकि समय पर पहुंच कर आग पर काबू पाते हुए होने बाले नुकसान को कम किया जा सके ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी