2 डॉक्टरों की नदी में डूबकर हुई मौत, चले थे Google Map के बताए रास्ते पर

2 डॉक्टरों की नदी में डूबकर हुई मौत, चले थे Google Map के बताए रास्ते पर 

हादसे में बचे डॉ. गाज़िक थाबसीर ने बताया कि जब गाड़ी आगे नहीं बड़ी तो महसूस हुआ कि हम नदी में हैं  वे लोग GPS की मदद से आगे जा रहे थे. हादसा गूगल मैप के बताए गलत डायरेक्शन की वजह से हुआ. इस हादसे में दो डॉक्टरों की मौत हो गई 

प्राप्त जानकारी के अनुसार केरल के एर्नाकुलम जिले के गोथुरुथ में बीते दिनों भारी बारिश हो रही थी. बारिश की वजह से दृश्यता भी काफी कम थी. ऐसे में कार चला रहा युवक Google मैप के बताए रास्ते पर चल रहा था. ऐसे में वह सड़क किनारे पानी से भरे हुए हिस्से में आ गहा जहां से उसकी गाड़ी आगे नहीं बड़ रही थी, बाद में कार में सवार लोगों ने महसूस किया कि वे नदी पर खड़े हैं. इसके बाद पलभर में गाड़ी नदी में समा गई और दो लोगों की मौत हो गई. इस दौरान 3 और लोग कार में सवार थे लेकिन उन्होनें खुद को बचा लिय ा हादसे को देख घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. भीड़ में से एक शख्स ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह शनिवार (30 सितंबर) को हुआ. हादसे में कार में सवार दो डॉक्टरों की मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के नाम अद्वैत (29) और अजमल (29) बताया जा रहा हैं. पुलिस ने बताया शनिवार को डॉ. अद्वैत का जन्म दिन था. हादसे के दौरान कार में अद्वैत और उसके चार अन्य साथी मौजूद थे. ये अद्वैत के जन्मदिन को लेकर शॉपिंग करने गए थे. जब ये कोच्चि से कोडुंगल्लूर लौट रहे थे तब ये हादसा हो गया जिसमें अद्वैत और अजमल की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों डॉक्टरों का शव कब्जे में ले लिया गया है. शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत