जिला में बाल संरक्षण को लेकर एक दिवसीय शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन

 जिला में बाल संरक्षण को लेकर एक दिवसीय शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन

विधायक नीरज नैयर ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 156 लाभार्थियों को आवंटित किए पात्रता प्रमाण पत्र। 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला बाल संरक्षण इकाई चम्बा द्वारा पंचायत समिति हॉल चंबा में बाल संरक्षण को लेकर एक दिवसीय शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

शिविर में विधायक नीरज नैयर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने लगभग 6000 निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ़ स्टेट के रूप में अपनाकर ऐसे बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।ताकि उन्हें अपना जीवन व्यतीत करने के लिए किसी भी समस्या का सामान न करना पड़ें | इस योजना के तहत 27 वर्ष की उम्र तक बच्चों को 4 हजार रुपए हर महीने दिए जाएगें | इस योजना के आने से निराश्रित बच्चों के जीवन में सुधार हो सकेगा।

इस दौरान विधायक नीरज नैयर ने जिला भर के मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लगभग 156 लाभार्थियों को पात्रता प्रमाण पत्र आवंटित किए। 

शिविर में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों की करियर काउंसलिंग की और उन्हें जीवन में सही मार्ग और सही कार्य को करने के लिए मार्गदर्शन किया।

इस दौरान शिविर में बाल संरक्षण अधिकारी शशि ठाकुर ने शिविर में आये बच्चों को मिशन वात्सल्य, किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह, वाल मजदूरी, दत्तक ग्रहण, बच्चों के अधिकारों बाल संरक्षण इकाई चंबा द्वारा किए जा रहे कार्य चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 गुड़िया हेल्पलाइन 1515 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा नशे के कुप्रभाव से दूर रहने बारे जागरूक किया। 

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुराधा, जिला बाल संरक्षण इकाई से बाल संरक्षण अधिकारी अजय कुमार व चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा से कपिल शर्मा,के अलावा काफी मात्रा में लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित