उचित और निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु मनाया जाता है राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस

 उचित और निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु मनाया जाता है राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किंगल में आयोजित किया विधिक साक्षरता शिविर


शिमला  

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आज कुमारसैन उपमंडल के अंतर्गत महादेव पैलेस किंगल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर ने विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर जितेन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि सभी नागरिकों के लिए उचित और निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ही प्रत्येक वर्ष 09 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाने के उद्देश्य के साथ-साथ देश भर में कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क कानूनी सेवाएं प्राप्त करने के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि महिलाएं, विकलांग व्यक्ति, अनुसूचित जाति-जनजाति, बच्चों, मानव तस्करी पीड़ित और प्राकृतिक आपदा पीड़ित व्यक्ति निशुल्क कानूनी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। 

जितेन्द्र कुमार ने गिरफ्तार व्यक्ति के अधिकारों, नशाखोरी में संलिप्त लोगों, घरेलू हिंसा, टोल फ्री नम्बर, कानूनी सहायता, आपदा और ग्राम पंचायतों की विभिन्न योजनाओं और आम जनता के कानूनी अधिकारों के बारे में भी विस्तृत चर्चा की और बताया कि किस प्रकार की मुफ्त कानूनी विधिक सेवाएं लोगों के लिए उपलब्ध हैं और कौन-कौन सी मुफ्त विधिक सेवाएं पाने के पात्र व्यक्ति हकदार है।

इस शिविर में ग्राम पंचायत जार, कुमारसैन, बड़ागांव भरेडी, मलैण्डी, शलौटा, मोगडा के प्रधान, उप-प्रधान व पंचायत सदस्यों सहित लगभग 80 लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त