डीसी-एसपी ने सेब नियंत्रण कक्ष फागु का किया निरीक्षण

डीसी-एसपी ने सेब नियंत्रण कक्ष फागु का किया निरीक्षण

सेब सीजन के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप व पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कल से शुरू हो रहे सेब सीजन को लेकर आज फागु सेब नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और मौजूद स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

उन्होंने बताया कि सोमवार से सेब सीजन शुरू हो रहा है जिसको लेकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण और बेहतर होनी अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि सेब नियंत्रण कक्ष फागु और बलग में स्थापित किये गए हैं जहाँ पर सेब सीजन के दौरान बागवानी, राजस्व और पुलिस विभागों के कर्मचारी 24x7 तैनात रहेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारीयों को नियंत्रण कक्ष में सेवारत कर्मचारियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी कर्मचारी को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। 

अनुपम कश्यप ने बताया कि सेब नियंत्रण कक्ष में मंडियों तक सेब ले जा रहे जीपीएस लगे वाहनों का पंजीकरण होगा और वाहन का पूरा विवरण हिमसेव एप्प पर डाला जायेगा जिसके बाद वाहन अपने गंत्वय स्थल की ओर निकलेंगे। 

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गाँधी ने सेब नियंत्रण कक्ष के बाहर बेहतर  बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि बड़े वाहनों की वजह से यातायात पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े। 

इस दौरान संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन परवीन टाक, डीएसपी अमित ठाकुर, तहसीलदार ठियोग विशाल नेगी, एएसआई नरेंद्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत