छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश : चित्रकूट में छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उनका आरोप है कि थाने में कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की, जिससे पीड़िता काफी आहत थी।



Himachal Media Bureau :

मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी प्रयागराज के शंकरगढ़ में हाईस्कूल की छात्रा थी। शाम छह बजे जब माता-पिता खेत पर गए हुए थे तभी वह घर पर फांसी लगाकर झूल गई। परिजन वापस आए तो यह देखकर उनके होश उड़ गए। घटना के वक्त छात्रा की बड़ी बहन भी थी पर उसे भनक तक नहीं लगी। मृतका के पिता ने बताया कि स्कूल जाने के दौरान बेटी के साथ दो सगे भाई रंगीलाल व मुन्नीलाल छेड़खानी करते थे। फरवरी में जब इन्होंने अभ्रदता की थी तो बेटी ने पुलिस से शिकायत की पर कुछ भी नहीं किया गया। शाम बेटी खेत से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में दोनों ने रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की, इससे आहत होकर पुत्री ने आत्महत्या कर ली।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

सीओ राजापुर के मुताबिक पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग