नाबालिग को अगवा कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म,खंडहर में ले जाकर की हैवानियत

नाबालिग को अगवा कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म,खंडहर में ले जाकर की हैवानियत 

उत्तर प्रदेश : महोबा के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात छत पर सो रही किशोरी को दो युवक अगवा कर खंडहर में ले गए।दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किशोरी को अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी छत पर सो रही थी। देर रात दो युवक बगल के मकान से चढ़कर छत पर पहुंचे और किशोरी का मुंह दबाकर अगवा कर ले गए। सुबह पांच बजे जब परिजनों ने किशोरी को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन किशोरी की तलाश करते हुए खंडहरनुमा मकान में पहुंचे। जहां बाहर खड़े एक युवक ने तमंचा दिखकर अंदर जाने से रोका। आशंका होने पर जब परिजनों और ग्रामीणों ने खंडहर के अंदर जाकर देखा तो किशोरी को बंधक बनाकर अचेत अवस्था में पड़ा पाया।

इस दौरान आरोपी भागने लगे। तभी ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारा-पीटा। उसके शरीर पर जख्मों के निशान भी मिले।  

सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ने मौके पर पहुंच जांच की।पीड़िता व उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी देवसिंह और सोनू राजपूत के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक