राकेश पठानिया का छलका दुख एक प्रैस कान्फ्रेंस में फीना सिंह सिंचाई योजना पर। - Smachar

Header Ads

Breaking News

राकेश पठानिया का छलका दुख एक प्रैस कान्फ्रेंस में फीना सिंह सिंचाई योजना पर।

 राकेश पठानिया का छलका दुख एक प्रैस कान्फ्रेंस में फीना सिंह सिंचाई योजना पर। जे धूमल सरकार की देन और आईपीएच मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह रवि की देन से फ़ीना सिंह योजना बनाई गई


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /                  

                                  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने नूरपुर प्रैस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के नूरपूर विधानसभा क्षेत्र में बहुचर्चित फिना सिंह सिंचाई योजना भले ही लोकप्रिय नेता सत महाजन की देन है। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक के रूप लम्बी पारी खेलने वाले फील्ड मार्शल के नाम से प्रदेश में विख्यात सत महाजन ने कांग्रेस शासन में क्षेत्र में किसानों के हितों में एक स्वप्न फिना सिंह किसान के नाम पर इस योजना को अमलीजामा पहनाया था।

फिना सिंह नहर को लेकर आए 300 करोड़ रुपये के बजट को लेकर आज पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने एक प्रैस वार्ता में यह स्पष्ट किया कि फिन्ना सिंह नहर भाजपा सरकार ने सत महाजन जैसे दिवंगत नेता की इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए भारत सरकार से वित्तीय मदद दिलवाई। भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय मंत्री के आशीर्वाद से इस योजना को अमलीजामा पहनाया गया है।इस योजना को धरातल पर लाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जयराम ठाकुर, पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर और रविन्द्र रवि का इस प्रोजेक्ट में अभूतपूर्व योगदान बताया। पठानिया ने कहा कि उन्हें जव जव नूरपुर की जनता का आशीर्वाद विधायक के रूप में मिला है तव तव इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने में दिवंगत नेता सत महाजन व भाजपा सरकार में रहे राकेश पठानिया की भूमिका विशेष रूप से रहीं हैं।

फास्टट्रैक कैटगरी में इस प्रोजेक्ट को डालकर इसे बहुआयामी प्रोजेक्ट भाजपा सरकार में बनाया गया था ।सिंचाई के साथ पीने पानी,दो मेगावाट व अन्य बिजली,उद्गम स्थल पर झील का निर्माण होने से मत्स्य और टूरिस्ट को भी रोजगार क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा।

 उन्होंने कांग्रेस सरकार पर यह आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने दो साल में इस प्रोजेक्ट के लिए कोई भी बजट नहीं दिया। सरकार की व्यवस्था परिवर्तन पर भी उन्होंने खुलासा किया। उन्होंने आज दो साल के वाद नूरपूर विधानसभा क्षेत्र में लोगों के साथ हो रही भेदभाव की नीति पर स्पष्ट किया कि आज नूरपुर का रखवाला कौन है।पठानिया का आज नूरपुर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान नूरपुर वासीयों के हितों में दुख भी छलक पडा।

कोई टिप्पणी नहीं