भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर रहा है: गिल
भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर रहा है: गिल
आर. एस. एस. के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर गिल ने दी बधाई
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया करते हुए हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता सामाजिक कार्यकर्ता परमजीत सिंह गिल ने कहा कि संघ परमुख आदरणीय मोहन भागवत ने सत्य कहा है कि भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से मजबूत इरादों वाले नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के बाद से भारत सरकार देश के आंतरिक और बाहरी दुश्मनों से बहुत समझदारी और कूटनीतिक तरीके से निपटी है। जिसकी बदौलत भारत आज वैश्विक स्तर पर एक मजबूत राष्ट्र बनकर उभरा है।
उन्होंने कहा कि यद्यपि देश के आंतरिक और बाहरी शत्रुओं द्वारा भारत को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिर भी देश के मजबूत नेतृत्व में देश के लोगों के आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए किसी भी असामाजिक तत्व को देश में अराजकता नहीं फैलाने दी जायेगी।
इस मौके पर उन्होंने पूरे देश को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई भी दी और कहा कि आर. एस. एस. देश की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं और देश की एकता व अखंडता को हर कीमत पर कायम रखा जायेगा।
कोई टिप्पणी नहीं