मलवे में दब कर महिला की हुई मौत, देर रात सोते समय हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा में खपरैल पोश घर ढह जाने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में पति और तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया।



रात करीब 10:15 बजे अचानक से खपरैल पोश छत और दीवार ढह गई। पूरा परिवार उसके नीचे दब गया। गांव जितौरिया टांडा निवासी रामौतार गुरुवार की रात पत्नी और तीन बच्चों के साथ अपने खपरैल पोश घर में सो रहे थे। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई और अन्य ग्रामीण आ गए।

इसके बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। तब तक रामौतार की 50 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी की मौत हो चुकी थी। घायल रामौतार, आठ वर्षीय मोहिनी, 14 वर्षीय सिद्धधुरी और 112 वर्षीय बेटा जीतू घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। हादसे की सूचना तहसील प्रशासन और पुलिस को दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर

3 सितंबर को जिला कांगड़ा के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

ज्वाली में अपहृत सलीमा को पुलिस ने औंध-सुल्याली में स्थानीय लोगों की मदद से किया बरामद

नगरोटा सूरियां की अवनी की सांप के काटने से मौत

ज्वाली में फिल्मी अंदाज़ में नाबालिगा का अपहरण, पिस्तौल की नोक पर स्कॉर्पियो सवार किडनैपर ले गए लड़की