आइए जाने शिमला व ऊपरी क्षेत्रों में कितनी बर्फबारी हुई।

आइए जाने शिमला व ऊपरी क्षेत्रों में कितनी बर्फबारी हुई।


शिमला: गायत्री गर्ग         मौसम विभाग के अनुसार, खदराला में 24 सेमी बर्फबारी हुई. इसके बाद सांगला में 16.5 सेमी, शिल्लारू में 15.3 सेमी, चौपाल और जुब्बल में 15-15 सेमी, कल्पा में 14 सेमी, निचार में 10 सेमी, शिमला में 7 सेमी, पूह में 6 सेमी और जोत में 5 सेमी तक बर्फबारी हुई. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों तथा विशेषकर शिमला में कुछ स्थानों पर शुक्रवार शाम से रविवार दोपहर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है तथा शनिवार को बारिश की संभावना अधिकतम होगी. मौसम विभाग ने बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में भीषण ठंड के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है, जबकि भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र और मंडी के बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार तक घने कोहरा छाए रहने की संभावना के चलते 'येलो' अलर्ट जारी किया है. लाहौल एवं स्पीति जिले का कुकुमसेरी राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान शून्य से नीचे 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर

3 सितंबर को जिला कांगड़ा के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

ज्वाली में अपहृत सलीमा को पुलिस ने औंध-सुल्याली में स्थानीय लोगों की मदद से किया बरामद

नगरोटा सूरियां की अवनी की सांप के काटने से मौत

ज्वाली में फिल्मी अंदाज़ में नाबालिगा का अपहरण, पिस्तौल की नोक पर स्कॉर्पियो सवार किडनैपर ले गए लड़की